मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोरखपुर न्यूज़ : FRCT भारोहिया ब्लॉक के अध्यक्ष बने संजन कुमार एवं उदय राज सिंह महामंत्री व बृजभूषण राव बने कोषाध्यक्ष

फास्ट रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट (FRCT) गोरखपुर जिले के भारोहिया ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिला अध्यक्ष आदित्य भास्कर ने ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनीत किया।जिलाध्यक्ष ने बताया कि संज…

गोरखपुर न्यूज़ : FRCT भारोहिया ब्लॉक के अध्यक्ष बने संजन कुमार एवं उदय राज सिंह महामंत्री व बृजभूषण राव बने कोषाध्यक्ष
गोरखपुर न्यूज़ : FRCT भारोहिया ब्लॉक के अध्यक्ष बने संजन कुमार एवं उदय राज सिंह महामंत्री व बृजभूषण राव बने कोषाध्यक्ष | फ़ोटो: TVL News


फास्ट रिलीफ चैरिटेबल ट्रस्ट (FRCT) गोरखपुर जिले के भारोहिया ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।


जिला अध्यक्ष आदित्य भास्कर ने ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को मनोनीत किया।


जिलाध्यक्ष ने बताया कि संजन कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष,उदयराज सिंह को महामंत्री एवं बृजभूषण राव को कोषाध्यक्ष,प्रेम नारायण गौड को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,श्रीमती नीलू सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया।


संस्थापक महेंद्र वर्मा ने कहा कि एफआरसीटी पारदर्शी व्यवस्था और सेवाभाव के लिए दृढ़संकल्पित है। प्रदेश टीम के गोरखपुर व बस्ती जिले के प्रभारी मो0 अयूब अंसारी ने कहा कि एफआरसीटी 22 फरवरी से पहले पंजीकृत सदस्यों के बेटी के विवाह हेतु बालिका विवाह शगुन योजना के अंतर्गत अपने वैधानिक सदस्य की बिटिया के विवाह हेतु 5 लाख रुपये तक का आर्थिक मदद कर पात्रों को लाभ पहुंचाया जाएगा।


जिला अध्यक्ष आदित्य भास्कर ने बताया कि एफआरसीटी सर्वजन के लिए बनाया गया एक स्वयं सहायता समूह है, जिसमें समस्त विभागों के सरकारी व संविदा कर्मचारी,प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी,डॉक्टर,इंजीनियर, मीडियाकर्मी,एडवोकेट,व्यवसाई,मजदूरकिसान,गृहिणी,छात्र आदि  जो उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी हो वो यहां कार्यरत हो सदस्य बन सकते हैं ,जिन्हें पारदर्शी और प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक लाभ पहुंचाया जाएगा ।


जि???ा महामंत्री मनीष यादव व कोषाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी  ने बताया एफआरसीटी से जुड़े किसी सदस्य के निधन होने पर धरातलीय सत्यापन के पश्चात टीम के सभी वैधानिक सदस्यों द्वारा निर्धारित सहयोग धनराशि सीधे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के खाते में भेजकर  पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए तक का आर्थिक मदद की जाएगी।


जिला संगठन मंत्री यूसुफ रजा ,जिला संयुक्त मंत्री डॉo जेoपीo मौर्या और उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटना में घायल सदस्य के इलाज में 5 से 10 लाख रुपए तक का आर्थिक मदद सीधे हॉस्पिटल में या पीड़ित के खाते में कराने का लक्ष्य है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।