गोरखपुर: गोरखपुर बीजेपी विधायक ने वैक्सीन की कीमत को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला की तुलना 'डकैत' से की| साथ ही उन्होंने सरकार से कहा कि वेक्सीन शील्ड के मूल्य निर्धारण की घोषणा के बाद महामारी रोग अधिनियम के तहत कंपनी को 'अधिग्रहित' करें।
गोरखपुर से बीजेपी विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने वैक्सीन की कीमत को लेकर नाराजगी जताते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ की तुलना 'डकैत' से की और सरकार से महामारी अधिनियम के तहत इसे 'अधिग्रहित' कर लेने का आग्रह किया|
बीजेपी विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा, '''आदर पूनावाला तुम तो डकैतों से भी बदतर हो। प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए कहा,'' प्रधानमंत्री कार्यालय, अमित शाह, बीएल संतोष, डॉ.हर्षवर्धन को तुम्हारी फैक्टरी का एपिडेमिक ऐक्ट में अधिग्रहण कर लेना चाहिए।
अग्रवाल ने कहा,''आपलोग सोचिए :- भारत सरकार को रु 200 /डोज
राज्य सरकार को रू 400 /डोज
आम जनता. को रू 600 /डोज
आखिर इन्हें कितना प्राफिट मार्जिन चाहिए स्वामिनाथन् कमेटी C2 +50 %
तो इन्हें भी. ..लागत +50% दाम तय हों.