गोरखपुर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक; मौके पर फायर टेंडर मौजूद
गोरखपुर: गोरखपुर के गोला में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सुबह आग लग गई. मौके पर फायर टेंडर मौजूद है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है| कड़ी मशक्कत के छह घंटे बाद आग पर काबू पाया गया है| इस दौरान तीन द…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोरखपुर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक; मौके पर फायर टेंडर मौजूद | फ़ोटो: TVL News
गोरखपुर: गोरखपुर के गोला में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सुबह आग लग गई. मौके पर फायर टेंडर मौजूद है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है| कड़ी मशक्कत के छह घंटे बाद आग पर काबू पाया गया है| इस दौरान तीन दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गई| आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है|
दरअसल पूरा मामला गुलाब गुप्ता कॉम्प्लेक्स का है| जहां आधा दर्जन से अधिक लोगों की थोक एवं फुटकर की दुकानें हैं| कांप्लेक्स के तीसरे मंजिल पर स्वयंवर मैरिज हाल है| सुबह करीब 6:00 बजे कांप्लेक्स में बने दुकानों में आग लग गई| लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास किया| लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया|
सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई| 6 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका| बताया जा रहा है, इस घटना में दीपचंद मद्धेशिया की कॉस्मेटिक एवं जनरल स्टोर की करीब एक दर्जन से अधिक दुकानें जल कर खाक हो गई|
उपेंद्र जायसवाल की चाय पत्ती की दुकान जलकर राख हो गई| आग की चपेट में संतोष तिवारी कपड़े की दुकान, पिंटू मद्धेशिया रेडीमेड कपड़े एवं फुटकर विक्रेता की दुकान राख हो गई| इसके अलावा अभय गुप्ता का मैरिज हाल भी जलकर खाक हो गया है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।