मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी की पत्नी 'चित्रकूट जेल' में गिरफ्तार, अवैध तरीके से मिल रही थी: जेल अधीक्षक सहित 8 अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

चित्रकूट: मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी को चित्रकूट जेल में अनुचित तरीके से मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. जेल परिसर में उसके पास से एक मोबाइल फोन और खाने क…

मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी की पत्नी 'चित्रकूट जेल' में गिरफ्तार, अवैध तरीके से मिल रही थी: जेल अधीक्षक सहित 8 अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश
मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी की पत्नी 'चित्रकूट जेल' में गिरफ्तार, अवैध तरीके से मिल रही थी: जेल अधीक्षक सहित 8 अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश | फ़ोटो: TVL News

चित्रकूट:  मुख्तार अंसारी के विधायक पुत्र अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी को चित्रकूट जेल में अनुचित तरीके से मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. जेल परिसर में उसके पास से एक मोबाइल फोन और खाने का सामान भी बरामद किया गया। निखत शुक्रवार को बंदी मुलाकाती रजिस्टर में नाम दर्ज कराए बिना अपने पति अब्बास से मिलने जेल पहुंची थीं। मामले में जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर, डिप्टी जेलर सहित आठ लोगों को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए है|



निखत अंसारी अवैध तरीके से चित्रकूट जिला जेल पहुंची थीं| जिसकी जानकारी प्रशासन को हुई तो जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने जेल में छापा मारा| तो वह (अब्बास अंसारी) अपने सेल में नहीं था| एक निजी कमरे में मिल रहे थे| पुलिस ने निकहत अंसारी को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिया है|


उधर ,  जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर पीयूष पांडे सहित वार्डन रैंक के 5 जेल कर्मियों को जेल में अब्बास अंसारी की पत्नी से मुलाकात के मामले में निलंबित किया गया है. विभागीय जांच के लिए भी आज शासन को पत्र भेजा जा रहा है।


साथ ही अब्बास अंसारी को दूसरी जेल में ट्रांसफर करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। उन्नाव के जेलर राजीव कुमार सिंह को आज जेलर चित्रकूट के रूप में कार्य करने के लिए भेजा जा रहा है. देव दर्शन सिंह उप जेलर को चित्रकूट जेल में ड्यूटी पर भेजा जा रहा है।


एसपी चित्रकूट ने कहा, “हमने तलाशी ली और पाया कि अब्बास अंसारी अपनी पत्नी से एक निजी कमरे में मिल रहे थे और मुलाकाती रजिस्टर में इसका उल्लेख नहीं था। हमने उनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किए जो कानून के खिलाफ है। जेल अधिकारियों और उनसे निजी तौर पर मिलने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।



गौरतलब है कि मुख़्तार अंसारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अब्बास अंसारी को गिरफ्तार किया था| गिरफ्तारी के बाद से ही अब्बास अंसारी चित्रकूट जेल में बंद हैं|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।