मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोरखपुर: नदी में मिला लापता ड्राइवर का शव , जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर: गोरखपुर के गोर्रा नदी में रविवार को लापता ड्राइवर का शव मिला है। उसकी जीभ बाहर निकली थी और सिर पर खून लगा था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान झंगहा इलाके के नौवा…

गोरखपुर: नदी में मिला लापता ड्राइवर का शव , जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर: नदी में मिला लापता ड्राइवर का शव , जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

गोरखपुर:  गोरखपुर के गोर्रा नदी में रविवार को लापता ड्राइवर का शव मिला है। उसकी जीभ बाहर निकली थी और सिर पर खून लगा था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान झंगहा इलाके के नौवाबारी पलीपा के रहने वाले संदीप निषाद (24) के रूप में हुई है। रविवार सुबह 11 बजे बोहाबार स्थित गोर्रा नदी में उसका शव मिला। वह 1 अप्रैल को रात 7 बजे के बाद अचानक लापता हो गया था। उसका मोबाइल भी स्वीच आफ था।



पुलिस ने उसकी पिकअप इटौवा पुल से बरामद किया था। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया था कि किसी के नदी में कूदने की आवाज आई थी। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच कर रही है कि उसकी मौत कैसे हुई। उसने नदी में कूदकर आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है।


जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को एसडीआरएफ की मदद से नदी में तलाश करा रही थी। उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार की शाम उसने उसे फोन कर कहा था कि अंडा लेकर घर आ रहा है वह रोटी बनाए। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा था।


संदीप के गायब होने के बाद एक ओर जहां नदी में उसकी तलाश चल रही थी। वहीं दूसरी ओर परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया था कि शुक्रवार को नेकवार चौराहे पर देशी शराब की दुकान पर कुछ लोगों से उसका मारपीट हुआ था। वह वहीं से भागा था और गायब हो गया। उसकी जो पिकअप इटौवा पुल पर लावारिस मिली उसमें खून लगा गमछा था। जिसे पुलिस ने बरामद किया था।


संदीप करीब एक वर्ष से दुबौली गांव में डीजे पर अपनी गाड़ी चलाता था। इटौवा पुल पर पिकअप मिलने की सूचना कुछ लोगों ने परिजनों को दी थी और परिजनों ने पुलिस को दी थी। मौत के बाद मृतक की मां अनीता देवी, पत्नी गुड़िया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके तीन बच्चे 5 वर्षीय मंदीप, 4 वर्षीय मानवी और 2 वर्षीय मंजीत है।


पत्नी गुड़िया देवी का कहना है कि वह करीब सात बजे के लगभग फोन करके कहे कि मैं अंडा लेकर आ रहा हूं रोटी बनाओ। उसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। बडा मोबाइल गायब है और छोटा मोबाइल है पिकअप में है।


पुलिस ने शव को नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।