मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोरखपुर में ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर: फोरलेन से नीचे गिरी पिकअप, 2 की मौत; 5 घायल

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में आज, रविवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब तेज रफ्तार ट्रक ने एक पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर फोरलेन से नीचे गिर गई। वहीं इस हा…

गोरखपुर में ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर: फोरलेन से नीचे गिरी पिकअप, 2 की मौत; 5 घायल
गोरखपुर में ट्रक ने पिकअप को मारी जोरदार टक्कर: फोरलेन से नीचे गिरी पिकअप, 2 की मौत; 5 घायल | फ़ोटो: TVL News

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में आज, रविवार की सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब तेज रफ्तार ट्रक ने एक पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर फोरलेन से नीचे गिर गई। वहीं इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्र्क चालक मौके से फरार हो गया|


रामगढ़ताल इलाके के मंझरिया बिस्टौल के पास फोरलेन पर रविवार की सुबह एक ट्रक ने पीछे से पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार था कि पिकअप अनियंत्रित होकर फोरलेन से नीचे गांव में गिर गई। पिकअप में सवार मजदूर इधर-उधर गिर गए और चीख पुकार मच गई।


हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कुछ मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।


हादसे में मृत मजदूरों की पहचान मोतिहारी के लतियाही बाजार निवासी 28 वर्षीय अरुण पासवान पुत्र बागड़ और 20 वर्षीय नौनक ठाकुर पुत्र नकुनी शर्मा के रूप में हुई है। वहीं, मोतिहारी के भरत पांडेय, त्रिलोचन शर्मा, अमित शाह, सुधीर कुमार और बृजेश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन एंबुलेंस के जरिए घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ठेकेदार भगवान निषाद घायल मजदूरों को बलदेव प्लाजा के पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज ???रा रहा है। वहीं, पुलिस ने मृत मजदूरों के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है।


पुलिस के अनुसार, बिहार के मोतिहारी जिले के 17 मजदूर पिकअप में सवार होकर जा रहे थे। उन्हें रोजगार के लिए दिल्ली होते हुए शिमला जाना था। उन्हें एक ठेकेदार लेकर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना पर तत्काल थानेदार रामगढ़ताल सुशील कुमार शुक्ला और आजाद नगर चौकी प्रभारी पुरूषोत्तम आनंद सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खुद घायलों को उठाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जिससे समय से उन्हें इलाज मिला।


इंस्पेक्टर रामगढ़ताल सुशील कुमारी शुक्ला ने बताया कि ट्रक ने पीछे से पिकअप में टक्कर मारी। इसमें दो की मौत हुई है और पांच घायल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।