मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

जो भी प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करेगा उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी: गोरखपुर में बोले योगी

गोरखपुर: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा,''पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों के साथ मिलकर कुछ लोग लखनऊ में आतंक की बड़ी घटना क…

जो भी प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करेगा उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी: गोरखपुर में बोले योगी
जो भी प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करेगा उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी: गोरखपुर में बोले योगी | फ़ोटो: TVL News

गोरखपुर: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा,''पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों के साथ मिलकर कुछ लोग लखनऊ में आतंक की बड़ी घटना को अंजाम देना चाहते थे। उनके पास से भारी मात्रा में गोला बारूद, अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए लेकिन समय रहते हुए इस षड्यंत्र को बेनकाब किया गया|




गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,'',प्रदेश की 24 करोड़ जनता को हर हाल में सुरक्षा प्रदान की जाएगी। जो भी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास करेगा उसे उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी|




उन्होंने कहा,'हम सभी को एक सजग नागरिक के रूप में सदैव सचेत रहना चाहिए। विकास व अपने आस-पास के परिवेश को देखते हुए सुरक्षा के प्रति भी हम सभी को सजग नागरिक के रूप में सदैव सचेत रहना चाहिए। हमारी थोड़ी सी सजगता बहुत सारे लोगों के जीवन को सुरक्षित रख सकती है| प्रदेश की 24 करोड़ जनता को हर हाल में सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने की छूट किसी को भी नहीं देंगे। प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी|




हमारी सजगता ही हमें सुरक्षित रख सकती है। अगर हम पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ते हैं तो हम ऐसी (आतंकवादी) गतिविधियों को रोक सकते हैं। अगर ऐसे तत्व समाज में हैं तो जनता को उनका बहिष्कार करना चाहिए। वे समाज की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उनके उद्देश्यों को पूरी तरह से नष्ट करना महत्वपूर्ण है|



विकास तभी संभव है जब जनता सुरक्षित हो। प्रदेश की 24 करोड़ जनता को हर हाल में सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। पेशेवर अपराधियों या माफियाओं के खिलाफ किसी भी असामाजिक गतिविधि या किसी कार्यक्रम को कुचलने के लिए सख्ती के साथ कार्रवाई की जा रही है|





योगी आदित्यनाथ ने कहा,''प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर लगातार नियंत्रण रखने के लिए प्रभावी कार्यवाही जारी रखी जाए। अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की अनिवार्य रूप से स्क्रीनिंग की जाए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाए| कांवड़ यात्रा के लिए अन्य राज्यों से प्रदेश में आने वालों के लिए RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता लागू किए जाने पर भी विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाए|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।