मुख्य सामग्री पर जाएँ
20 सितंबर 2026

लखनऊ: PCS अधिकारी की पत्नी की हत्या से सनसनी, भतीजे ने गला दबाकर मार डाला फिर खुद भी लगा ली फांसी

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में PCS अधिकारी की पत्नी की हत्या से सनसनी| लखनऊ के राजाजीपुरम ई-ब्लाक में सगे भतीजे ने बाथरूम के पाइप से गला दबाकर मार डाला फिर खुद भी लगा ली फांसी| पीसीएस अधिकारी घनश्याम वर्मा क…

लखनऊ: PCS अधिकारी की पत्नी की हत्या से सनसनी, भतीजे ने गला दबाकर मार डाला फिर खुद भी लगा ली फांसी
लखनऊ: PCS अधिकारी की पत्नी की हत्या से सनसनी, भतीजे ने गला दबाकर मार डाला फिर खुद भी लगा ली फांसी — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में PCS अधिकारी की पत्नी की हत्या से सनसनी| लखनऊ के राजाजीपुरम ई-ब्लाक में सगे भतीजे ने बाथरूम के पाइप से गला दबाकर मार डाला फिर खुद भी लगा ली फांसी| पीसीएस अधिकारी घनश्याम वर्मा की पत्नी अनीता (45) की की हत्या उनके भतीजे अजीत वर्मा (37) ने कर दी| वारदात को अंजाम देकर अजीत भी कमरे में गया और फांसी लगा ली। अनीता के पति घनश्याम प्रयागराज स्थित एजी दफ्तर में एआईजी रजिस्ट्रेशन के पद पर तैनात हैं। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का दावा है कि अजीत डिप्रेशन में था। पुलिस घटना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की पड़ताल कर रही है।




पीसीएस अधिकारी घनश्याम वर्मा की तैनाती प्रयागराज में निबंधन विभाग में है। तालकटोरा थाना क्षेत्र के ई ब्लॉक में पीसीएस अफसर का भतीजा अजीत वर्मा परिवार के साथ ही तकरीबन 10 सालों से रहता था। पानी के पाइप से गला दबाकर पीसीएस की पत्नी की हत्या की गई है। घटना के वक्त पीसीएस अधिकारी के दोनों बेटे घर में ही थे। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात किसी वक्त वारदात हुई है। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का दावा है कि अजीत डिप्रेशन में था। पुलिस घटना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की पड़ताल कर रही है।



एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक अनीता के बड़े बेटे का नाम अलंकार है। अजीत को घनश्याम ने यहां बच्चों की देखरेख के लिए रखा हुआ था। वह इनके साथ वर्ष 2011 से रह रहा था। अनीता घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक डांस क्लास में रोजाना जाती थीं। सोमवार की शाम वह डांस क्लास जाने की तैयारी कर रही थीं। इसी बीच उनका बेटा अलंकार अपना मोबाइल बनवाने के लिए गया था। जबकि छोटा बेटा सो रहा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि अजीत इस दौरान बहाने से अनीता को छत पर ले गया और उसने वहां पर उन्हें पीटा। उसके बाद बाथरूम का पाइप निकाल कर उससे अनीता का गला घोंट दिया। इसके बाद पड़ोस स्थित कमरे में खुद जाकर फांसी लगा ली।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।