मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोरखपुर में हादसा: इस्लामिया कॉलेज की निर्माणाधीन छत 'गिरी', मलबे में दबे दोनों लोगों सुरक्षित रेस्क्यू

गोरखपुर : गोरखपुर के इस्लामिया कॉलेज की एक निर्माणाधीन छत गिरी, बचाव अभियान जारी है। गोरखपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बक्शीपुर में बुधवार रात इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स के उत्तरी गेट पर बन रहे पोर्ट…

गोरखपुर में हादसा: इस्लामिया कॉलेज की निर्माणाधीन छत 'गिरी', मलबे में दबे दोनों लोगों सुरक्षित रेस्क्यू
गोरखपुर में हादसा: इस्लामिया कॉलेज की निर्माणाधीन छत 'गिरी', मलबे में दबे दोनों लोगों सुरक्षित रेस्क्यू | फ़ोटो: TVL News

गोरखपुर : गोरखपुर के इस्लामिया कॉलेज की एक निर्माणाधीन छत गिरी, बचाव अभियान जारी है। गोरखपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बक्शीपुर में बुधवार रात इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स के उत्तरी गेट पर बन रहे पोर्टिको की छत ढलाई के दौरान गिर गई। छत के मलबे में दो श्रमिक दब गए हैं। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात एक मजदूर को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार/ गुरुवार आधी रात दूसरे को भी को जिंदा बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया हादसे में कुछ और लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया, मलबे में दबे दोनों लोगों को टीम ने बचाया लिया है। 



इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स के उत्तरी गेट पर पोर्टिको का निर्माण कराया जा रहा है।  शाम छह बजे के करीब शटरिंग के बाद छज्जा ढलाई का काम चल रहा था। सिधावल पिपराइच के प्रदीप (26) और बसंतपुर सरैया के राजू (60) नीचे से निर्माण सामग्री ऊपर भेज रहे थे। रामकरन ऊपर छज्जा लगा रहे थे। इसी बीच शटरिंग सहित छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा।  छज्जा गिरने से रामकरन को चोट लगी है, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। बसंतपुर सरैया में किराये का मकान लेकर रहने वाले राजू और प्रदीप छज्जे के नीचे दब गए। 



सुचना मिलते ही पुलिस प्रशासन , एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची टीम| राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे के करीब प्रदीप को जिंदा बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। प्रदीप के पैर में फ्रैक्चर है। सीने में भी चोट लगी है। 



 SP गौरव ग्रोवर ने बताया, "घटना की सूचना हमें आज शाम को मिली और तत्काल यहां पर पुलिस की टीम, फायर सर्विस की टीम, NDRF, SDRF की टीम पहुंची और बचाव अभियान शुरू की। मलबे में 2 लोग दबे हुए थे।" 2 लोग में से 1 को मलबे से निकाला गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है | बाद में देर रात  दूसरे व्यक्ति (राजू) को भी टीम ने बचाया लिया है। 



CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में दीवार गिरने से लोगों के घायल होने की दुर्घटना का संज्ञान लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।