मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गैर महिला के साथ रंगरलिया मनाते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया पत्नी: होटल के कमरे में प्रेमिका संग रोमांस कर रहा था पति...तभी पहुंच गई पत्नी, फिर सैंडल उतार दोनों को जमकर पीटा

आगरा : आगरा में होटल के कमरे में दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने अपने पति को पीटा। होटल के कमरे में पत्नी ने पति को प्रेमिका के संग होटल में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। पत्नी ने वहीं सै…

गैर महिला के साथ रंगरलिया मनाते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया पत्नी: होटल के कमरे में प्रेमिका संग रोमांस कर रहा था पति...तभी पहुंच गई पत्नी, फिर सैंडल उतार दोनों को जमकर पीटा
गैर महिला के साथ रंगरलिया मनाते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया पत्नी: होटल के कमरे में प्रेमिका संग रोमांस कर रहा था पति...तभी पहुंच गई पत्नी, फिर सैंडल उतार दोनों को जमकर पीटा | फ़ोटो: TVL News

आगरा : आगरा में होटल के कमरे में दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने अपने पति को पीटा। होटल के कमरे में पत्नी ने पति को प्रेमिका के संग होटल में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया। पत्नी ने वहीं सैंडल उतार कर पति की पिटाई कर दी।  पत्नी ने पहले पति की चप्पल से पिटाई की। शादीशुदा प्रेमिका को भी जमकर धुना। बाल पकड़कर भी खींचा। इस दौरान पति महिला के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे। करीब एक घंटे तक होटल में ड्रामा चलता रहा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 



आगरा दिल्ली हाईवे के एक नामी अस्पताल में ICU इंचार्ज दिनेश गोपाल अपनी प्रेमिका के साथ होटल में रंगरलियां मनाने पहुंचा था। इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को हो गई। इसके बाद पत्नी अपने बेटे-बेटी और रिश्तेदारों के साथ होटल पहुंच गई। होटल के कमरे में दोनों को देखकर पत्नी नीलम ने सैंडल उतार कर पति और प्रेमिका की जमकर पिटाई की। पति और प्रेमिका हाथ जोड़ कर माफी मांगते रहे। इस बीच पत्नी ने प्रेमिका के पति को भी बुला लिया।



 पिटाई के दौरान जब उसने बच्चों से माफी मांगते हुए बचाने को कहा तो बच्चों ने कहा कि हमें इस बात का अफसोस है कि तुम हमारे बाप हो। बेटी भी बाप को खरीखोटी सुना रही है। काफी देर तक होटल में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। हंगामे के दौरान लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति की प्रेमिका पल्ली पार की रहने वाली है और पति देवरी रोड सदर का बताया जा रहा है| 



पति-पत्नी और प्रेमिका के बीच हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान पत्नी ने 112 हेल्पलाइन पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर आई पुलिस तीनों पक्षों को थाने ले आई। पूरे हंगामे के दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई | पत्नी का कहना है कि, कई महीने से पति काम के बहाने आए-दिन गायब रहता है और इस तरह अय्याशी कर रहा है। अच्छी कमाई के बाद भी घर पर पैसे नहीं दे रहा है।  हालांकि, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराने की कोशिश की और आखिरकार बहुत देर बाद जाकर स्थिति काबू में कर सकी| 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।