मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रेमी के प्यार में पागल महिला ने किया पति का कत्ल: रात में साथ ही खाया खाना, भोर में तकिया से मुंह व नाक दबाकर मार डाला

गोरखपुर: पति-पत्नी और 2 छोटे-छोटे बच्चों ने रात में साथ ही खाना खाया। फिर सब सोने चले गए। बाद में पत्नी ने ही अपने पति की हत्या कर दी। गोरखपुर के पिपराइच इलाके के रेतवईयां गांव में अपने आशिक के प्यार…

प्रेमी के प्यार में पागल महिला ने किया पति का कत्ल: रात में साथ ही खाया खाना, भोर में तकिया से मुंह व नाक दबाकर मार डाला
प्रेमी के प्यार में पागल महिला ने किया पति का कत्ल: रात में साथ ही खाया खाना, भोर में तकिया से मुंह व नाक दबाकर मार डाला | फ़ोटो: TVL News

गोरखपुर:  पति-पत्नी और 2 छोटे-छोटे बच्चों ने रात में साथ ही खाना खाया। फिर सब सोने चले गए। बाद में पत्नी ने ही अपने पति की हत्या कर दी। गोरखपुर के पिपराइच इलाके के रेतवईयां गांव में अपने आशिक के प्यार में पागल पत्नी ने अपने पति का मुंह और नाक तकिए से दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसने तकिया से पति का मुंह व नाक दबाकर हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



पिपराइच के बड़ी रेतवईयां निवासी स्व. मुन्ना चौहान के बेटे मुकेश चौहान (32) की शादी 10 साल पहले महराजगंज के सिरसिया टोला की रहने वाली खुशबू चौहान से हुई थी। मुकेश मजदूरी करता था। मुकेश और खुशबू के 2 बेटे रोहन (6) व छोटू (4) हैं। सुबह वह उठकर घर के कामों में लग गई। दोनों बेटों जब पिता को नहीं देखा तो वह उन्हें जगाने कमरे में पहुंचे। जहां मुकेश मरा हुआ पड़ा था। दोनों बच्चे चिल्लाने लगे,जिसपर घर के बाकी लोग और पड़ोसी पहुंचे।परिवार के लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और पत्नी से पूछताछ शुरू की।खुशबू पुलिस के सामने टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।



गांव वालों ने बताया कि खुशबू 2 बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है। पुलिस में शिकायत होने के बाद लौटी थी। मृतक मुकेश के भाई विजय चौहान ने हत्या के बाद पुलिस को तहरीर दी है।तहरीर में उसने बताया कि खुशबू और चिलबिलवा के गोविंद मौर्या का अफेयर था।वह 2 बार उसी के साथ भागी थी।इस मामले में इंस्पेक्टर पिपराइच मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।आरोपी पत्नी पुलिस हिरासत में है।  उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही केस दर्ज कर उसे जेल भिजवाया जाएगा।



पुलिस के अनुसार रात में खाना खाने के बाद पति-पत्नी व बच्चे सो गए थे। गुरुवार की भोर में खुशबू ने अपने ही पति मुकेश के नाक व मुंह को तकिये से दबाकर मार डाला। फिर सोने का नाटक कर सो गई। सुबह उठी और घर का काम करने लगी। जब बच्चे सो कर उठे तो उन्होंने पिता को मृत देखा। बच्चों ने अन्य घरवालों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।



सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पत्नी खुशबू टूट गई और हत्या की बात कबूल कर ली। हालांकि उसने कहा कि पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। बुधवार की शाम को भी मारपीट की थी। जिससे वह आहत थी और उसकी हत्या कर दी।



स्थानीय लोगों के अनुसार हत्यारोपी महिला खुशबू दो बार अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है। वह चिलबिलवा के एक युवक से प्रेम करती थी। उसी के साथ दो बार भागी थी। बाद में पुलिस से शिकायत के बाद वह घर आई थी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।