असली माफियाओं पर योगी सरकार कभी बुलडोजर नहीं चलाएगी, क्योंकि 10 में से 8 भाजपा के ही निकलेंगे: अखिलेश यादव
लखनऊ: योगी सरकार पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,'' असली माफियाओं पर योगी सरकार कभी बुलडोजर नहीं चलाएगी, क्योंकि 10 माफियाओं में से 8 भाजपा के ही निकलेंगे| अखिलेश यादव…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
असली माफियाओं पर योगी सरकार कभी बुलडोजर नहीं चलाएगी, क्योंकि 10 में से 8 भाजपा के ही निकलेंगे: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: योगी सरकार पर हमला बोलते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि,'' असली माफियाओं पर योगी सरकार कभी बुलडोजर नहीं चलाएगी, क्योंकि 10 माफियाओं में से 8 भाजपा के ही निकलेंगे| अखिलेश यादव ने कहा कि,'''असली माफियाओं पर ये सरकार कभी बुलडोजर नहीं चलाएगी। आज उत्तर प्रदेश में माफिया कौन है? टॉप 10 के नाम बता दीजिए, अगर उनमें से 8 भाजपा के न निकले तो बताइए|
अखिलेश यादव ने कहा कि,''बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे तहसीलदार को भाजपा विधायक केतकी सिंह के लोगों ने रोक दिया। सत्ता की हनक में अवैध निर्माण के संरक्षण का यह कोई पहला उदाहरण नहीं है। कई स्थानों पर ऐसी कहानी दोहराई गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है। सत्ता का अहंकार भाजपाईयों के सिर चढ़कर बोलने लगा है। वे कानून का शासन नहीं अपनी मनमर्जी का शासन चलाने को बेकरार है। शासन-प्रशासन सरकार की मंशा के अनुसार जनता के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। जनता के प्रतिनिधि ही सरकार के लिए दिक्कतें पैदा कर रहे हैं। परेशान जनता अब भगवान भरोसे जीने को मजबूर है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।