Gorakhpur: पीएम कुसुम सी योजना के तहत कुम्हेड़ा के 500 घरों में सोलर पावर प्लांट लगेंगे
गोरखपुर: कुम्हेड़ा गांव में पीएम कुसुम सी योजना के तहत 500 घरों में सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे. उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) शुरूआत में 100 घरों में पावर प्लांट लगाए…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
Gorakhpur: पीएम कुसुम सी योजना के तहत कुम्हेड़ा के 500 घरों में सोलर पावर प्लांट लगेंगे | फ़ोटो: TVL News
गोरखपुर: कुम्हेड़ा गांव में पीएम कुसुम सी योजना के तहत 500 घरों में सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे.
उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) शुरूआत में 100 घरों में पावर प्लांट लगाएगा, इसके बाद फिर पूरे गांव में सोलर पावर प्लांट लगा दिए जाएंगे.
अभी अनुमान लगाया जा रहा है कि तक कुम्हेड़ा गांव का प्रत्येक घर सौर उर्जा से जगमगाने लगेगा. इससे ग्रामीणों को एक तरफ बिजली बिल से छुटकार मिलेगा, वहीं ग्रामीण बिजली का उत्पादन कर उर्जा निगम को सप्लाई भी कर सकेंगे.
इसके लिए मुंबई की एक कंपनी से करार किया गया है. यूपीनेडा कुम्हेड़ा गांव में कैंप का आयोजन कर ग्रामीणों को सोलर पावर प्लांट के बारे में जानकारी दे रहा है.
सोलर पावर प्लांट लगाने के लिएसभी ग्रामीणों को बैंक से ऋण दिलाया जा रहा है. इसके अलावा सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए यूपीनेडा की तरफ से सब्सीडी भी दी जाएगी. पीएम कुसुम सी योजना के तहत 19 सबस्टेशन बनाए जाएंगे. इसके लिए जमीन को चिन्हित कर लिया गया है. एक सबस्टेशन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. चार सबस्टेशन की चार किलोमीटर की परिधि में एक पावर प्लांट भी लगाया जाएगा. वैशाली तक निगम ने अतिक्रमण हटाया: नगर निगम ने बाजार और सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. तीन जोन में अभियान चलाया. आनंद विहार से वैशाली तक अतिक्रमण हटाया गया.
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।