मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Jhansi: बकुवां नहर के पास बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

झाँसी: कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्रान्तर्गत् भांडेर सड़क पर गांव बकुवां नहर के पास शाम दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दोनों बाइकों पर सवार छात्र-छात्राओं…

Jhansi: बकुवां नहर के पास बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत
Jhansi: बकुवां नहर के पास बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत | फ़ोटो: TVL News

झाँसी: कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्रान्तर्गत् भांडेर सड़क पर गांव बकुवां नहर के पास शाम दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई


. जबकि दोनों बाइकों पर सवार छात्र-छात्राओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है.


 वहीं पुलिस ने जांच हादसे की शुरू कर दी है. भांडेर (मप्र) के हसापुर निवासी रामकुमार आदिवासी (30) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. की देर शाम अपनी भांजी लक्ष्मी (17) बेटी अशोक और भांजे महावीर (6) को लेकर मोंठ के गांव बम्हरौली अपनी ससुराल जा रहे थे.


 जैसे ही वह बाइक लेकर भांडेर सड़क पर बकुवां नहर के पास पहुंचेथय  की  तभी विपरीत दिशा से झांसी के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के गांव पसैया निवासी एक स्कूल में 10 का छात्र आशीष (15) बेटा विजय अपनी चचेरी बहन व 12वीं की छात्रा पिंकी (17) और बीए की छात्रा दीक्षा (18) बेटी अरविंद कोचिंग पढ़कर गांव वापस जा रहे थे. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई.


 टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइकों परखचे उड़ गए. वहीं दोनों बाइकों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई. शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े.


 सूचना पर कोतवाली मोंठ के अतिरिक्त निरीक्षक कमल प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक जेपी सिंह, वंदना कश्यप और डायल 112 टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया. लोगों ने मदद को घायलों को तुरंत मोंठ सीएचसी ट्रामा सेंटर पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने रामकुमार आदिवासी को मृत घोषित कर दिया. जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया. बाकी लक्ष्मी, महावीर, आशीष, पिंकी, दीक्षा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया है.





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 दिसंबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।