Time:
Login Register

बीआरसी कुदरहा पर शिक्षकों की बैठक, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय का भव्य स्वागत

By tvlnews April 20, 2026
बीआरसी कुदरहा पर शिक्षकों की बैठक, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय का भव्य स्वागत

कुदरहा, बस्ती।

ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) कुदरहा पर सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।


बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए तीन शिक्षकों को संरक्षक मनोनीत किया गया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने शिक्षकों द्वारा मिले स्नेह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए हर संघर्ष में वह सदैव अग्रणी भूमिका निभाएंगे।


वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद दुबे ने कहा कि जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ला के नेतृत्व में संगठन लगातार शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के संगठन सभी शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।


बैठक को डॉ. अनुप सिंह, अखिलेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. सुनील यादव, ज्ञान उपाध्याय, अमित श्रीवास्तव, सुरेंद्र चौधरी, जिला संगठन मंत्री अमित पांडेय, संजय यादव व प्रदीप चौहान सहित कई शिक्षकों ने संबोधित किया।


कार्यक्रम में ममता देवी, शिवाजी पांडेय, ज्ञान प्रताप, चंद्रशेखर, नीरज पांडेय, राजेश्वर शर्मा, शिवम यादव, विनय यादव, प्रेमसागर रमन, दीनानाथ, विवेकानंद, अरुण वर्मा, दुर्गेश सिंह, राकेश यादव, सुनील यादव, रजत शुक्ला, विवेक पांडेय, योगेंद्र, रोहित सिंह, अमित, अभिषेक दुबे, प्रदीप चौहान, संजय यादव, वसीम अहमद, सत्येंद्र मिश्र व राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Powered by Froala Editor

You May Also Like