मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गलत रिपोर्ट के आरोप में घिरा डायग्नोस्टिक सेंटर, गर्भ में शिशु की मौत का मामला गरमाया

कुदरहा, बस्ती।जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा स्थित पीएचसी के पास संचालित एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर लापरवाही का आरोप लगा है…

गलत रिपोर्ट के आरोप में घिरा डायग्नोस्टिक सेंटर, गर्भ में शिशु की मौत का मामला गरमाया
गलत रिपोर्ट के आरोप में घिरा डायग्नोस्टिक सेंटर, गर्भ में शिशु की मौत का मामला गरमाया — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा, बस्ती।

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा स्थित पीएचसी के पास संचालित एक निजी डायग्नोस्टिक सेंटर पर लापरवाही का आरोप लगा है, जिसके चलते गर्भ में ही शिशु की मौत होने का मामला सामने आया है।


मामले में बहादुरपुर ब्लॉक के रामपुर गांव निवासी ओम प्रकाश यादव ने कुदरहा चौकी इंचार्ज को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उनके अनुसार, 16 अप्रैल की शाम उनकी पत्नी मीना को प्रसव पीड़ा होने पर पीएचसी कुदरहा ले जाया गया, जहां तैनात एएनएम विनोदा सिंह ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। इसके बाद वह पास के सिटी लाइफ डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच कराने पहुंचे।


पीड़ित का आरोप है कि जांच रिपोर्ट को सामान्य बताते हुए एएनएम ने दवा देकर घर भेज दिया। हालांकि दर्द बढ़ने पर अगले दिन फिर अस्पताल लाया गया, जहां दोबारा उसी सेंटर पर जांच के लिए भेजा गया। इस बार कथित तौर पर स्पष्ट रिपोर्ट देने के बजाय परचे पर हायर सेंटर जाने की सलाह लिख दी गई।


परिजनों के मुताबिक, हालत बिगड़ने पर प्रसूता को कैली ले जाया गया, जहां अल्ट्रासाउंड में पता चला कि लगभग 10 दिन पहले ही गर्भ में शिशु की मौत हो चुकी थी। इसके बाद ऑपरेशन कर मृत शिशु को बाहर निकाला गया और प्रसूता की जान बचाई गई। फिलहाल महिला का इलाज जारी है।


पीड़ित ने बताया कि वह नियमित रूप से जांच कराते रहे और सभी रिपोर्ट उनके पास सुरक्षित हैं।


वहीं एएनएम विनोदा सिंह का कहना है कि मरीज की स्थिति स्पष्ट नहीं थी और उन्होंने पहले ही हायर सेंटर जाने की सलाह दी थी, लेकिन परिजन समय पर नहीं गए।


कुदरहा चौकी इंचार्ज उमेश सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है, लेकिन मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है, जिसे संबंधित थाने को भेजा जा रहा है।


घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अप्रैल 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।