नई दिल??ली/मोरबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के मोरबी में हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा,''हनुमान जयंती के पावन पर्व पर आप सभी को और समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस पावन अवसर पर आज मोरबी में हनुमान जी की इस भव्य मूर्ति का लोकार्पण हुआ है। देश और दुनिया भर के हनुमान भक्तों और रामभक्तों के लिए बहुत सुखदायी है, आप सभी को बहुत-बहुत बधाई" |
पीएम मोदी ने कहा कि ,''हनुमान जी की इस तरह 108 फीट ऊंची प्रतिमा देश के चार अलग-अलग स्थानों में स्थापित की जा रही है। शिमला में ऐसी ही प्रतिमा को हम कई सालों से देख रहे हैं और आज हम ये दूसरी प्रतिमा को देख रहे हैं| 2 अन्य मूर्तियों को दक्षिण में रामेश्वरम और पश्चिम बंगाल में स्थापित करने का कार्य चल रहा है।
उन्होंने कहा.'',हनुमान जी अपनी भक्ति से, अपने सेवाभाव से, सबको जोड़ते हैं। हर कोई हनुमान जी से प्रेरणा पाता है। हनुमान वो शक्ति और सम्बल हैं जिन्होंने समस्त वनवासी प्रजातियों और वन बंधुओं को मान और सम्मान का अधिकार दिलाया। इसलिए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भी हनुमान जी एक अहम सूत्र हैं| रामकथा का आयोजन भी देश के अलग-अलग हिस्सों में किया जाता है। भाषा-बोली जो भी हो, लेकिन रामकथा की भावना सभी को जोड़ती है, प्रभु भक्ति के साथ एकाकार करती है। यही तो भारतीय आस्था की, हमारे आध्यात्म की, हमारी संस्कृति, हमारी परंपरा की ताकत है|
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि,सबका साथ, सबका प्रयास का उत्तम प्रमाण प्रभु राम की जीवन लीला है। जिसके हनुमानजी बहुत अहम सूत्र रहे हैं। सबका प्रयास की इसी भावना से आजादी के अमृत काल को हमें उज्जवल करना है, राष्ट्रीय संकल्पों की सिद्धि के लिए जुटना है|