मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सतीश टिक्कू हत्या मामला: आरोपी बिट्टा कराटे से जुड़े हत्याकांड की सुनवाई 10 मई तक टाली

श्रीनगर:सतीश टिक्कू हत्या मामला: आरोपी बिट्टा कराटे से जुड़े हत्या के मामले की सुनवाई 10 मई 2022 तक टाली गई है। आज यानी 16 अप्रैल को श्रीनगर की अदालत ने आरोपी बिट्टा कराटे से जुड़े हत्याकांड की सुनवा…

सतीश टिक्कू हत्या मामला: आरोपी बिट्टा कराटे से जुड़े हत्याकांड की सुनवाई 10 मई तक टाली
सतीश टिक्कू हत्या मामला: आरोपी बिट्टा कराटे से जुड़े हत्याकांड की सुनवाई 10 मई तक टाली | फ़ोटो: TVL News

श्रीनगर:सतीश टिक्कू हत्या मामला: आरोपी बिट्टा कराटे से जुड़े हत्या के मामले की सुनवाई 10 मई 2022 तक टाली गई है। आज यानी 16 अप्रैल को श्रीनगर की अदालत ने आरोपी बिट्टा कराटे से जुड़े हत्याकांड की सुनवाई 10 मई 2022 तक के लिए स्थगित कर दी| 




दरअसल,''श्रीनगर की एक सत्र अदालत ने 1990 के दशक में सशस्त्र विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों की हत्या के आरोपी फारूक अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे के खिलाफ मामला फिर से खोल दिया है।  श्रीनगर के हब्बा कदल इलाके में 2 फरवरी, 1990 को सतीश टिक्कू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। टिक्कू के परिजनों की याचिका पर कार्रवाई करते हुए अदालत ने यह एक्शन लिया है।



कराटे के साथ-साथ यासीन मलिक कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में पाकिस्तान से फंडिंग करने के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। एनआईए ने 2017 में कराटे और फरवरी 2019 में मलिक को गिरफ्तार किया। बिट्टा कराटे को शुरुआत में 1990 में गिरफ्तार किया गया था। उसने जेकेएलएफ नेताओं के आदेश पर 20 पंडितों को मारने की बात कैमरे पर स्वीकार की थी। बाद में कराटे ने इसका खंडन करते हुए कहा कि उसने दबाव में यह बयान दिया। 2006 में कराटे को सबूतों की कमी और अभियोजन पक्ष की 'अरुचि' पर रिहा कर दिया गया था।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।