गुरदासपुर: पंजाब के गुरदासपुर में सभा को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि,''हम राजनीति करते हैं तो केवल सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करते, हम राजनीति समाज बनाने के लिए करते हैं। हम देश बनाने के लिए सत्ता हासिल करना चाहते हैं। हम विकासवाद की राह पर चलेंगे, जातिवाद और संप्रदायवाद की राह हमें मंजूर नहीं है|
राजनाथ सिंह ने कहा कि,'देश की संस्कृति की रक्षा में सिक्ख समाज का योगदान भुलाया नही जा सकता। गुरू नानक देव जी का जन्म स्थान ननकाना साहब और शरीर छोड़ने का स्थान करतारपुर साहब यह दोनों आज पाकिस्तान में है। यदि थोड़ा सा और प्रयत्न किया गया होता तो आज करतारपुर साहब भी भारत का ही हिस्सा होता।
राजनाथ सिंह ने कहा कि,आज जनसंख्या के हिसाब से सेना में सबसे ज्यादा सिक्ख समाज के लोग है और जनसंख्या के हिसाब से देखा जाए तो सर्वाधिक बलिदान देने का भी का काम सिक्ख समाज ने किया है।
उन्होंने कहा,''ड्रग्स की समस्या पंजाब की एक बड़ी समस्या है परन्तु जिस दिन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बन जाएगी उस दिन ड्रग्स का व्यापार करने वालों की हम खाट खड़ी कर देंगे।