गुरुग्राम: गुरुग्राम के साथ चाचा-भतीजी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला का सामने आया है| एक चौंकाने वाली घटना में एक 15 वर्षीय लड़की के साथ उसके चाचा ने बलात्कार किया, जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई थी। नाबालिग लड़की ने आज बच्चे को जन्म दिया| पुलिस ने बताया कि यहां के एक सरकारी अस्पताल में उसने एक लड़के को जन्म दिया है।
पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ खेरकी दौला थाने में आईपीसी की धाराओं के तहत बलात्कार, आपराधिक धमकी और पोक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है|
महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वो अपने परिवार के साथ खेड़की दौला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है और वह और उसका पति दोनों एक निजी कंपनी में काम करते हैं| उनकी 15 साल की बेटी पास के एक स्कूल में 10वीं की छात्रा है| उसका देवर भी उनके पड़ोस में किराए के मकान में रहता है|
महिला के मुताबिक,'' 26 अगस्त को उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे गुरुग्राम के ईएसआई अस्पताल ले गई,जहां बेटी की गर्भावस्था के बारे में पता चला| बाद में उसकी हालत को देखकर ईएसआई के डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया| सिविल अस्पताल में लड़की ने एक लड़के को जन्म दिया| मामले की पुलिस को सूचना दी गई गई| जिसके बाद पुलिस ने लड़की के साथ उसकी मां के बयान दर्ज किया गया|