मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 34 लोग घायल

रुद्रपुर/उधम सिंह नगर: उत्तराखंड और यूपी के सिरसा बॉर्डर पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 34 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज…

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 34 लोग घायल
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 34 लोग घायल | फ़ोटो: TVL News

रुद्रपुर/उधम सिंह नगर: उत्तराखंड और यूपी के सिरसा बॉर्डर पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 34 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों का हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।  ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु गुरुद्वारे जा रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी| हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई|



सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। साथ ही घायलों का हालचाल जानने के लिए सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी पहुंचे पहुंचे और ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क दुर्घटना में घायल लोगों से मिले।। सीएम धामी ने आंशिक रूप से घायलों को 25 हजार, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार और मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।



जानकारी के मुताबिक, ऊधम सिंह नगर जिले के सिरसा चौकी के पास धार्मिक स्थल के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को रविवार सुबह कंटेनर ने टक्कर मार दी। | हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो महिलाओं समेत छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 35 श्रद्धालु घायल हो गए।  आनन फानन में सिरसा चौकी पुलिस ने राहगीरों की सहायता से घायलों को बहेड़ी और किच्छा समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया| रुद्रपुर जिला अस्पताल में भी 17 लोगों का इलाज चला रहा है| जबकि, कुछ लोगों को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है|इसके अलावा बहेड़ी अस्पताल भी घायलों को भेजा गया है|



मृतक उधम सिंह नगर के बसघर निवासी हैं| मृतक में तीन बच्चे सुमन कौर (उम्र 15 साल) पुत्री भजन सिंह, अमनदीप उर्फ आकाश (8) पुत्र गुरमेज सिंह, आर्यन उर्फ राजा (6) पुत्र विक्रम सिंह समेत दो महिलाएं गुरनामो बाई (30) पत्नी सोहन सिंह, जसविंदर कौर उर्फ जस्सी (35) पत्नी जसवंत और एक पुरुष भजन सिंह (उम्र 32 वर्ष) पुत्र गजन सिंह शामिल हैं| 



उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,''यह घटना बहुत दुखःद है। 6 लोगों की मृत्यु हुई है। सभी मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। गंभीर रूप से घायलों को 50,000 और जो आंशिक रूप से घायल हैं उनको 25,000 रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।