गुरुग्राम: जिस वैन से पढ़ने के लिए बच्चा स्कूल जाता था,वहीं वैन उसकी मौत का कारण बन गई। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में स्कूल वैन की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की मौत हो गई| 4 वर्षीय सिद्धार्थ नाम का मासूम लिटिल ड्रीम्स वर्ल्ड प्री स्कूल में पढ़ता था| बीते सोमवार को छुट्टी के बाद स्कूल वैन से अपने घर लौट रहा था| सिद्धार्थ जैसे ही वैन से उतरा ड्राइवर ने बिना देखे गाड़ी चला दी और लापरवाही के चलते 4 वर्षीय मासूम वैन के नीचे आ गया।
बच्चे को परिवार के लोग इलाज के लिए सिविल लाइन एरिया स्थित एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए लेकर आए| यहां कुछ देर इलाज के बाद बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया| परिवार की ओर से हॉस्पिटल प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया गया है| परिवार का कहना है कि बच्चे के इलाज में देरी की गई जिसके चलते उसकी मौत हुई है|
गुरुग्राम के थाना प्रभारी राजेंद्र ने कहा,''4 साल का बच्चा जो लिटिल ड्रीम वर्ल्ड स्कूल में पढ़ता था। आज बच्चा जब अपने स्कूल की वैन से नीचे उतरा तो ड्राइवर की गलती के कारण बच्चा वैन के नीचे आ गया। जिसके बाद बच्चे को अस्पताल लेकर आए जहां बच्चे की कुछ समय बाद मृत्यु हो गई|
थाना प्रभारी राजेंद्र ने कहा,''परिवार के सदस्यों ने पुष्पांजलि अस्पताल के खिलाफ बच्चे का लापरवाही से इलाज करने का मामला सिविल लाइन थाने में दर्ज़ कराया है और स्कूल के ड्राइवर के खिलाफ भी एक मामला खेड़की दौला थाने में दर्ज़ कराया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है|