मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हरियाणाा: गुरुग्राम में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे से अब तक निकाले गए 3 शव

गुरुग्राम: हरियाणाा के गुरुग्राम के खवासपुर इलाके में कल तीन मंजिला इमारत गिरने के बाद अब तक 3 शव बरामद हुए हैं। पटौदी रोड स्थित ख्वासपुर गांव में रविवार शाम को तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। बिल्डिंग…

हरियाणाा: गुरुग्राम में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे से अब तक निकाले गए 3 शव
हरियाणाा: गुरुग्राम में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे से अब तक निकाले गए 3 शव | फ़ोटो: TVL News

गुरुग्राम:  हरियाणाा के गुरुग्राम के खवासपुर इलाके में कल तीन मंजिला इमारत गिरने के बाद अब तक 3 शव बरामद हुए हैं। पटौदी रोड स्थित ख्वासपुर गांव में रविवार शाम को तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। बिल्डिंग गिरने के कारण हुए तेज धमाके के साथ आसमान में धूल का गुबार छा गया। इमारत गिरने से आस-पास के इलाकों में हड़कंप मच गया। इस घटना में अब तक 3 लोगों की मौत की खबर है|  लोगों ने घटना की सूचना सबसे पहले पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू किया। बाद में राहत कार्य के लिए दमकल, सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू में बचाव कार्य में जुटी रही।




NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट श्रीनिवास ने बताया, "अब तक 3 शव बरामद हुए हैं। एक से डेढ़ घंटे में पूरा मलबा साफ हो जाएगा और ऑपरेशन पूरा हो जाएगा।"




पुलिस अधिकारी ने बताया, "बिल्डिंग का एक पिलर गिरने से पूरी बिल्डिंग ढह गई। राहत बचाव कार्य जारी है। मौके पर दमकल और एंबुलेंस की गाड़ियां मौजूद हैं।"गुरुग्राम के खवासपुर इलाके में तीन मंजिला इमारत गिरने के बाद मलबे के नीचे से अब तक कुल 3 शव बरामद किए गए हैं और एक घायल का इलाज चल रहा है|



घटना के चश्मदीद मनीष ने बताया कि साढ़े चार बजे के करीब अचानक तेज धमाका हुआ। वह पास की ही इमारत में था। देखते ही देखते आसमान में धूल का गुबार छा गया। मनीष ने बताया कि इससे पहले भी बारिश में इमारत की दीवार एक ओर झुक गई थी, जिसके बाद इसकी मरम्मत करवाकर ठीक करवाया गया था। मनीष ने बताया कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्टोर बना हुआ था, जबकि ऊपर की दो मंजिलों में कर्मचारी रहते थे। मनीष ने बताया कि घटना के बाद मलबे के नीचे से दबे लोगों के चीखने और चिल्लाने की आवाजें भी आ रही थी। घटना के बाद आस-पास के गांवों से भी लोग मौके पहुंच गए।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।