मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

राजनीतिक दल तीखे से तीखे सवाल पूछें, धारदार सवाल पूछें लेकिन शांत वातावरण में सरकार को जवाब का मौका भी दें: PM मोदी

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र 2021 की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''ये सदन परिणामकारी, सार्थक चर्चा के लिए समर्पित हो, देश की जनता जो जवाब चाहती है वो जवाब देने की सरकार की पूरी तैया…

राजनीतिक दल तीखे से तीखे सवाल पूछें, धारदार सवाल पूछें लेकिन शांत वातावरण में सरकार को जवाब का मौका भी दें: PM मोदी
राजनीतिक दल तीखे से तीखे सवाल पूछें, धारदार सवाल पूछें लेकिन शांत वातावरण में सरकार को जवाब का मौका भी दें: PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र 2021 की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''ये सदन परिणामकारी, सार्थक चर्चा के लिए समर्पित हो, देश की जनता जो जवाब चाहती है वो जवाब देने की सरकार की पूरी तैयारी है। मैं सभी सांसदों और राजनीतिक दलों से आग्रह करूंगा कि वो तीखे से तीखे सवाल पूछें लेकिन सरकार को शांत वातावरण में जवाब देने का मौका भी दें| मैंने सदन के सभी नेताओं से आग्रह किया है कि अगर कल शाम को वो समय निकालें तो मैं महामारी के संबंध में सारी विस्तृत जानकारी उनको देना चाहता हूं। हम सदन के अंदर और सदन के बाहर भी चर्चा चाहते हैं|




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,'मैं आशा करता हूं कि आप सबका वैक्‍सीन का कम से कम एक डोज लग गया होगा। लेकिन उसके बावजूद भी मेरी आप सब मित्रों से प्रार्थना भी है, सदन में भी सभी साथियों से प्रार्थना है कि हम सब कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने में सहयोग दें। अब ये वैक्‍सीन जो है बाहु पर लगती है, और जब वैक्‍सीन बाहु पर लगती है तो सब बाहुबली बन जाते हैं। और कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए बाहुबली बनने के लिए एक ही उपाय है कि आपके बाहु पर वैक्‍सीन लगवा दीजिए।



पीएम ने कहा, अब तक 40 करोड़ से ज्‍यादा लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बाहुबली बन चुके हैं। आगे भी बहुत तेज गति से इस काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। ये Pandemic ऐसी महामारी है जिसने पूरे विश्‍व को  अपनी चपेट में लिया हुआ है, पूरी मानव जाति को अपनी चपेट में लिया हुआ है। और इसलिए हम चाहते हैं कि संसद में भी इस Pandemic के संबंध में सार्थक चर्चा हो, सबसे प्राथमिकता देते हुए इसकी चर्चा हो और सारे व्‍यवहारू सुझाव सभी माननीय सांसदों से मिलें ताकि Pandemic के खिलाफ लड़ाई में बहुत नयापन भी आ सकता है, कुछ कमियां रह गई  हों तो उनको भी ठीक किया जा सकता है और इस लड़ाई में सब साथ‍ मिल करके आगे बढ़ सकते हैं।




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''मैं सोच रहा था कि आज सदन में एक उत्साह का वातावरण होगा क्योंकि बहुत बड़ी मात्रा में हमारी महिला सांसद मंत्री बनी हैं। आज मुझे खुशी होती कि बहुत बड़ी मात्रा में हमारे दलित भाई मंत्री बने हैं। खुशी होती आज हमारे आदिवासी शिड्यूल ट्राइब्स के सारे साथी बहुत बड़ी मात्रा में मंत्री बने हैं, सबको खुशी होती।




पीएम ने कहा, ''इस बार सदन में हमारे साथी सांसद जो किसान परिवार से हैं, ग्रामीण परिवेश के हैं, सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग से हैं, ओबीसी समाज से हैं, बहुत बड़ी मात्रा में उ??को मंत्रिपरिपषद में मौका मिला, उनका परिचय करने का आनन्द होता, हर बेंच पर से, बेंच को थपथपा करके उनका गौरव किया गया होता। लेकिन शायद देश के दलित मंत्री बने, देश की महिला मंत्री बने, देश के ओबीसी मंत्री बने, देश के किसानों के बेटे मंत्री बने, ये बात कुछ लोगों को रास नहीं आती है और इसलिए उनका परिचय तक नहीं होने देते हैं। और इसलिए माननीय अध्यक्ष जी, मंत्रिमंडल में नवनियुक्त सदस्यों को लोकसभा में Introduces समझा जाए।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,''मैंने सभी फ्लोर लीडर्स से भी आग्रह किया है कि अगर कल शाम को वे समय निकालें तो Pandemic के संबंध में सारी विस्‍तृत जानकारी उनको भी मैं देना चाहता हूं। हम सदन में भी चर्चा चाहते हैं और सदन के बाहर भी सभी फ्लोर लीडर्स से, क्‍योंकि लगातार मैं मुख्‍यमंत्रियों से मिल रहा हूं। अलग-अलग forum में सब प्रकार की चर्चा हो रही है। तो फ्लोर लीडर्स से भी मैं चाहता हूं कि सदन चल रहा है तो एक सुविधाजनक होगा, रूबरू मिलकर उसकी बात होगी।



 मोदी ने कहा,'' ये सदन परिणामकारी हो, सार्थक चर्चा के लिए समर्पित हो, देश की जनता जो जवाब चाहती है वो जवाब सरकार को देने की पूरी तैयारी है। मैं सभी माननीय सांसदों  से, सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करूंगा कि वो तीखे से तीखे सवाल पूछें, धारदार सवाल पूछें लेकिन शांत वातावरण में सरकार को जवाब का मौका भी दें। ताकि जनता-जनार्दन के पास सत्‍य पहुंचाने से लोकतंत्र को भी ताकत मिलती है, जनता का भी विश्‍वास बढ़ता है और देश की गति भी तेज होती है प्रगति की।



 मोदी ने कहा ये सत्र अंदर की व्‍यवस्‍था पहले की तरह नहीं है, सब साथ बैठकर काम करने वाले हैं क्‍योंकि करीब-करीब सबका वैक्‍सीनेशन हो चुका है। मैं फिर एक बार आप सभी साथियों का बहुत-बहुत धन्‍यवाद करता हूं और आपसे भी आग्रह करता हूं आप खुद को संभालिए। और हम सब मिल करके देश की आशा-आकांक्षाओं को पार करने के लिए साथ मिल करके प्रयास करें।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।