गुवाहाटी: असम पुलिस ने मंगलवार को राज्य में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के कई ठिकानों पर छापेमारी की। असम के 7 जिलों में कार्रवाई के दौरान PFI के 25 कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ़्तार किया गया है। जांच एजेंसियों का एक्शन अभी जारी है।
असम पुलिस CPRO ने बताया कि,''PFI के 25 कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ़्तार किया गया है। कामरूप ग्रामीण से 5, गोलपाड़ा से 10, करीमगंज से 1, उदलगुड़ी से 1, दरंग से 1, धुबरी से 3, बारपेटा से 2 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है|
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,''असम में आज 25 PFI सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया है। यह अभियान और तेज़ किया जाएगा|