मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 सितंबर 2026

उत्तर प्रदेश में पीएफआई से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी, 57 लोगों को हिरासत/गिरफ्तार किया गया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज फिर पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है| यूपी एटीएस और यूपी एसटीएफ ने एक संयुक्त अभियान में प्रदेश के 26 जनपदों में छापेमारी में 57 कार्यकर्ताओं/ नेताओं को हिरासत /गिरफ्…

उत्तर प्रदेश में पीएफआई से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी, 57 लोगों को हिरासत/गिरफ्तार किया गया
उत्तर प्रदेश में पीएफआई से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी, 57 लोगों को हिरासत/गिरफ्तार किया गया | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश में आज फिर पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है| यूपी एटीएस और यूपी एसटीएफ ने एक संयुक्त अभियान में प्रदेश के 26 जनपदों में छापेमारी में 57 कार्यकर्ताओं/ नेताओं को हिरासत /गिरफ्तार किया है| गाजियाबाद से 12 , मेरठ से तीन और बुलंदशहर -जौनपुर से एक-एक एजेंट को गिरफ्तार किया गया है।



यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा,''PFI के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। लोग सर्विलांस पर हैं। किसी भी स्थिति में हम प्रदेश में गैर कानूनी गतिविधियों को अनुमति नहीं देंगे। कड़ी कार्रवाई करेंगे|



ADG (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा,''PFI एवं उसके अनुषांगिक संगठनों द्वारा देश के विभिन्न स्थानों पर कारित हिंसा एवं संगठन के सदस्यों की बढ़ती राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश जनपदीय पुलिस, STF, ATS ने प्रदेश के 26 जनपदों में PFI के सदस्यों के ठिकानों पर रेड की गई|



प्रशांत कुमार ने कहा,''कुल 57 व्यक्ति हिरासत में लिए गए हैं इस रेड के उपरांत मौके पर बरामद विभिन्न प्रकार के अभिलेखों एवं सबूत में संयुक्त रूप से विश्लेषण किया जा रहा है। उपरोक्त अभिलेखों एवं सबूतों के आधार पर अंतरिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी|



बता दें कि, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) और ED (Enforcement Directorate) ने  22 सितंबर, 2022 को यूपी, बिहार, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, असम सहित 15 राज्यों में PFI से जुड़े स्थानों पर छापेमारी थी|  टीम ने 15 राज्यों में लगभग एक साथ छापे में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन के 106 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था| 



महाराष्ट्र और कर्नाटक में 20-20 लोगों के साथ तमिलनाडु (10), असम (9), उत्तर प्रदेश (8), आंध्र प्रदेश (5), मध्य प्रदेश (4), पुडुचेरी (3), दिल्ली (3) और राजस्थान (2) से भी गिरफ्तारियां हुई थीं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।