गुवाहाटी: Maharashtra political turmoil: गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में शिवसेना के बागी विधायक गुलाबराव पाटिल ने कहा कि,''लोग हमारे साथ हैं और हम कल फ्लोर टेस्ट जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। चिंता की कोई बात नहीं है|
दरअसल,''बताया जा रहा है कि,''महाराष्ट्र राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सीएम उद्धव ठाकरे कल 11 बजे फ्लोर टेस्ट का सामना करेंगे| वहीं खबर है कि आज बागी विधायक गोवा के लिए निकलेंगे|
बता दें कि,महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार रात को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात थी| देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से तत्काल फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की थी | फडणवीस ने कहा,'' उद्धव ठाकरे सरकार के पास बहुमत नहीं है, हमने राज्यपाल से फ्लोर टेस्ट के लिए कहा|
इससे पहले, देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की|
उधर, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के निर्देश को चुनौती देने वाली शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु की याचिका पर उच्च न्यायालय आज शाम 5 बजे सुनवाई करेगा। महाराष्ट्र के राज्यपाल ने राज्य के मुख्यमंत्री को 30 जून को सदन के पटल पर बहुमत समर्थन साबित करने के निर्देष दिए थे।