मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हाजीपुर में गोलीबारी: बाइक सवार लोगों ने की फायरिंग, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

हाजीपुर: हाल ही में बेगूसराय में हुई गोलीबारी के बाद हाजीपुर में भी बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की है| हालांकि इस फायरिंग में किसी के घायल या मौत की खबर नहीं है| बताया जा रहा है, दहशत फैलाने के लिए बा…

हाजीपुर में गोलीबारी: बाइक सवार लोगों ने की फायरिंग, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
हाजीपुर में गोलीबारी: बाइक सवार लोगों ने की फायरिंग, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News

हाजीपुर: हाल ही में बेगूसराय में हुई गोलीबारी के बाद हाजीपुर में भी बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की है| हालांकि इस फायरिंग में किसी के घायल या मौत की खबर नहीं है| बताया जा रहा है, दहशत फैलाने के लिए बाइक सवार लोगों ने रविवार देर रात फायरिंग की है| फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी है|



SHO  शैलेंद्र कुमार ने बताया,'हमें सूचना मिली कि बाइक पर सवार कुछ लोगों ने यहां पर फायरिंग की है, जिसके बाद हम लोग यहां पहुंचे हैं।  CCTV में देखा जा रहा है कि वो लोग कौन थे, जांच जारी है|



आपको बता दें कि, बेगूसराय में  13 सितंबर 2022 की शाम को दो बाइक सवार लोगों ने 10 अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग की थी। पहली घटना शाम करीब छह बजे तेघरा थाना सीमा के भीतर हुई थी|


सीएम नीतीश कुमार ने बेगूसराय फायरिंग की NIA जांच की बीजेपी की मांग 'खारिज' की 


बंदूकधारी राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर पड़ोसी समस्तीपुर जिले से बेगूसराय की ओर जा रहे थे| मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने राहगीरों पर गोलियां चला दीं, जिसमें 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 


Begusarai Shooting: बिहार पुलिस ने 4 आरोपितों को किया गिरफ्तार 


 बंदूकधारियों ने सबसे पहले बेगूसराय कस्बे के मल्हीपुर चौक पर दुकानों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। लोग इधर-उधर भागे और दुकानदार अपने दुकान छोड़कर भाग गए। इसके बाद हमलावर बरौनी थर्मल चौक, तेघरा, बछवाड़ा और राजेंद्र ब्रिज पर चले गए और लोगों पर फायरिंग जारी रखी। सभी 10 फायरिंग एक दूसरे से 30 किमी के दायरे में रिकॉर्ड की गईं| 



बेगूसराय में गोलीबारी: बाइक सवार हमलावरों ने कई जगहों पर की फायरिंग



Begusarai Shooting: बेगूसराय फायरिंग मामले में पुलिस ने गठित की टीमें, जेल से छूटे लोगों की पहचान की जा रही 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।