मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

CU MMS Scandal Row: विवि में भारी संख्या में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी

मोहाली/: Chandigarh University Leaked Objectional Videos Row: मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के अंदर बड़ी संख्या में छात्र रविवार/ सोमवार रात भी आपत्तिजनक वीडियो लीक विवाद को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर…

CU MMS Scandal Row: विवि में भारी संख्या में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी
CU MMS Scandal Row: विवि में भारी संख्या में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी | फ़ोटो: TVL News

मोहाली/Chandigarh University Leaked Objectional Videos Row: मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के अंदर बड़ी संख्या में छात्र रविवार/ सोमवार रात भी आपत्तिजनक वीडियो लीक विवाद को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। मोहाली डीसी अमित तलवार ने कहा कि ,'आत्महत्या की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह एक अफवाह है|



चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में छात्रों से बात करने के बाद DIG जीएस भुल्लर ने कहा कि ,''हम बच्चों को बता रहें कि प्रशासन और पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच की जा रही है और अगर उन्हें संदेह है तो वो हमसे पूछ सकते हैं। हमारी ड्यूटी है कि हम बच्चों को सारी बात बताएं। उनसे हमारी पारदर्शी रूप से बात हुई है|



चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली लगभग 60 लड़कियों के हॉस्टल में नहाते हुए वीडियो लीक होने के बाद शनिवार रात से चंडीगढ़ विश्वविद्यालय परिसर में भारी विरोध प्रदर्शन जारी है| हालांकि ,यूनिवर्सिटी में जारी प्रदर्शन के बीच पंजाब पुलिस ने आरोपी लड़की और उसके प्रेमी सन्नी मेहता सहित को 3 लोगों को गिरफ्तार किया |



इस खबर से जुड़ी बड़ी बातें.....

1. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक लड़की को दूसरी लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने कथित तौर पर उन वीडियो को शिमला के एक लड़के (अपने प्रेमी) को भेजा, जिसने उन वीडियो को वायरल कर दिया।



2. मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर कैंपस में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ.



3. यह बताया गया है कि लड़की ने 60 ऐसे वीडियो बनाए, लेकिन पुलिस ने कहा कि उन्हें खुद आरोपी का केवल एक वीडियो मिला और उसने भी केवल एक वीडियो बनाने की बात स्वीकार की।



4. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने सभी से असत्यापित तथ्यों पर ध्यान न देने का आग्रह किया है|



5. अफवाहों में से एक यह थी कि कुछ छात्र जिनके वीडियो लीक हुए थे, उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया। इस दावे के साथ एक छात्र को एंबुलेंस में ले जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन मोहाली के एसएसपी विवेक सोनी ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई. उन्होंने कहा कि एक लड़की एंग्जाइटी अटैक से पीड़ित है।



6.  शिमला ने सन्नी मेहता नाम के एक युवक को रविवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से गिरफ्तार किया गया।

है| पुलिस के अनुसार आरोपी लड़की ने इस युवक को ही एमएमएस भेजा था| पंजाब पुलिस की तरफ से सीनियर आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में पूरे मामले पर एक एसआईटी का गठन भी किया गया है|


CU Objectional Videos Leak Row: हिमाचल पुलिस ने आरोपी लड़की के प्रेमी को पंजाब पुलिस को सौंपा 



7. शिमला पुलिस ने रोहड़ू निवासी 23 वर्षीय आरोपी सन्नी मेहता को रविवार रात पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है| 


8. 'एक और 31 वर्षीय व्यक्ति को पंजाब पुलिस ने शिमला के ढल्ली पुलिस स्टेशन से Chandigarh University के 'लीक आपत्तिजनक वीडियो' विवाद के सिलसिले में हिरासत में लिया है।


चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल, छात्रों का विरोध प्रदर्शन 


9. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइसचांसलर आरएस बावा ने अपने एक आधिकारिक बयान में कहा कि अलग-अलग छात्राओं के एमएमएस वीडियो बनाए जाने की खबरें पूरी तरह से फर्जी और निराधार हैं|  विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पूरे मामले को लेकर एक जारी बयान में कहा है कि ये घटना में सिर्फ एक लड़की शामिल है|


CU Objectionable Videos Leak Row: शिमला से एक और आरोपी गिरफ्तार 


11. इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी एक बयान जारी किया है| इसमें बताया गया है कि उन्होंने इस पूरे मामले को पूरी गंभीरता से लिया है| मामले की जांच को लेकर महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने पंजाब के डीजीपी को भी पत्र लिखा है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।