हल्द्वानी: उत्तराखंड की हल्द्वानी जेल में 44 कैदी HIV ( Human Immunodeficiency Virus) पॉजिटिव पाए गए। एक महिला कैदी भी HIV पॉजिटिव पाई गई है। अधिकतर संक्रमित कैदी एनडीपीएस एक्ट के तहत बंद हैं। सुशीला तिवारी समेत अन्य अस्पतालों में उनका उपचार चल रहा है।
वहीँ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 55 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए। जबकि सुशीला तिवारी अस्पताल के मुताबिक,'' 44 कैदी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और एक महिला कैदी भी एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है|
सुशीला तिवारी अस्पताल के एआरटी केंद्र प्रभारी डॉ. परमजीत सिंह के मुताबिक जेल में एचआईवी पॉजिटिव कैदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
कैदियों के इलाज की जानकारी देते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल के ART केंद्र प्रभारी डॉ. परमजीत सिंह ने कहा, “ एचआईवी रोगियों के लिए एक ART (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) केंद्र स्थापित किया गया है, जहां संक्रमित रोगियों का इलाज किया जाता है।
डॉ. परमजीत सिंह ने कहा, “मेरी टीम लगातार जेल में कैदियों की जांच करती है और जो भी कैदी HIV से संक्रमित होते हैं उन्हें NACO के दिशानिर्देशों के आधार पर मुफ्त इलाज और दवाएं दी जाती हैं|
डॉ सिंह ने आगे कहा कि वर्तमान में 1629 पुरुष और 70 महिला कैदी हैं. इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी कैदियों की नियमित जांच कर रहा है, ताकि एचआईवी संक्रमित कैदियों का समय पर इलाज हो सके.