लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में होने वाले चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे| पहले चरण का मतदान 4 मई को और दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा | 13 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में 4 करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
इस चुनाव में नगर निकाय के 14,684 पदों पर चुनाव होगा| इसमें 17 महापौर और 1420 पार्षद का चुनाव ईवीएम से होगा| जबकि, नगर पालिका परिषद के 199 अध्यक्ष और 5327 सदस्य बैलट पेपर के जरिए चुने जाएंगे| इसके अलावा 544 नगर पंचायत अध्यक्ष, 7178 सदस्यों का चुनाव भी मतपत्रों से होगा|
उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने कहा, “चुनाव दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव का मतदान 4 मई और दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा। चुनावों की मतगणना 13 मई को होगी। इस अधिसूचना के जारी होते ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है|
पहला चरण: शामली; मुजफ्फरनगर; सहारनपुर; बिजनौर; अमरोहा; मुरादाबाद; रामपुर; सम्भल; आगरा; फिरोजाबाद; मथुरा ; मैनपुरी; झांसी; जालौन; ललितपुर; कौशाम्बी; प्रयागराज; फतेहपुर; प्रतापगढ़; उन्नाव; हरदोई;लखनऊ; रायबरेली; सीतापुर ; लखीमपुर खीरी; गोंडा, बहराइच; बलरामपुर; श्रावस्ती; गोरखपुर; देवरिया; महाराजगंज; कुशीनगर; गाजीपुर; वाराणसी; चंदौली; जौनपुर |
दूसरा चरण: मेरठ; हापुड़; गौतमबुद्ध नगर; गाजियाबाद; बागपत; बुलंदशहर; बदायूं; शाहजहांपुर; बरेली; पीलीभीत; हाथरस; कासगंज; एटा; अलीगढ़; कानपुर; नगर; कानपुर देहात; फर्रुखाबाद; इटावा; कन्नौज; औरैया; हमीरपुर; चित्रकूट; महोबा; बांदा; सुल्तानपुर, अयोध्या; अंबेडकरनगर; बाराबंकी; अमेठी; संतकबीर नगर; बस्ती; सिद्धार्थनगर |