हमीरपुर जिले मे भी कलयुगी पत्नी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पति को उतारा मौत के घाट,पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने कबूला जुर्म, हमीरपुर जिले से भी एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहाँ कलयुगी पत्नी ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है घटना की सूचना पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारोपी कलयुगी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, बिस्तर में खन से लथपथ पड़ा पति का शव और दीवार में पड़े खून के छीटे कलयुगी पत्नी की हैवानियत की गवाही दे रहे हैं , एक पत्नी किस प्रकार हैवान बन सकती है,घरेलू विवाद के बाद पत्नी इतनी नाराज हुई कि उसने अपने ही पति की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर धड़ से गर्दन अलग कर दी और पुलिस सहित परिजनों को गुमराह करने के लिए नकाबपोश बदमाशों द्वारा घर में घुसकर सोते समय हत्यारिन पत्नी के मुंह को चद्दर से ढक कर पति की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की मनगढ़ंत फिल्मी कहानी गढ़ डाली हालांकि दिनदहाड़े कस्बे में घुसकर बदमाशों द्वारा हत्या की ये कहानी पुलिस के सामने ज्यादा देर न चल सकी और पुलिस की सख्त पूछताछ में पत्नी ने अपना अपराध काबुल कर लिया, मामला मुस्करा कोतवाली कस्बे के मोतीनगर इलाके का है जहां मूल रूप से महोबा जिले के रहने वाले अरविंद बीते 10 सालों से परिवार के साथ कस्बे में स्थित निजी मकान में निवास कर रहे थे जहाँ घटना के बाद पुलिस जांच के मुताबिक मृतक के पुत्र दिनेश ने कोतवाली पहुंच कर सूचना दी कि जब वह घर से बाहर था तब उसकी मां अनीता (हत्यारोपी पत्नी) ने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है और उसे डॉक्टर को साथ लाने को कहा लेकिन जब पुत्र घर पहुंचा, तो घर का दृश्य देख आवक रह गया उसके पिता अरविंद मृत अवस्था में घर के अंदर पड़े थे और उसकी मां को भी चोट लगी थीं, जानकारी मिलते ही मौके में पहुचे पुलिस आलाधिकारियों ने साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल शुरू की तो पुलिस को घटना का कारण पति- पत्नी का घरेलू विवाद समझ आया जिसके बाद पूछताछ में मृतक की पत्नी द्वारा विवाद के बाद घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया गया है फिलहाल पुलिस ने हत्यारिन पत्नी को हिरासत में ले जेल भेज दिया है !
हमीरपुर न्यूज़ : कलयुगी पत्नी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पति को उतारा मौत के घाट
हमीरपुर जिले मे भी कलयुगी पत्नी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पति को उतारा मौत के घाट,पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने कबूला जुर्म, हमीरपुर जिले से भी एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहाँ कलयुगी पत्…