मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हमीरपुर में जंगल में पेड़ पर लटकी 'मिली' लापता लड़की की लाश: परिजनों ने लगाया रेप के बाद हत्या का आरोप, पुलिस ने 'बताया' सुसाइड, कहा- बॉडी पर नहीं 'मिले' चोट के निशान

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र में रविवार 11 सितंबर को शंकरपुर गांव से दो किलोमीटर की दूर जंगल में लापता 19 वर्षीय युवती का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था। आज सोमवार को पुल…

हमीरपुर में जंगल में पेड़ पर लटकी 'मिली' लापता लड़की की लाश: परिजनों ने लगाया रेप के बाद हत्या का आरोप, पुलिस ने 'बताया' सुसाइड, कहा- बॉडी पर नहीं 'मिले' चोट के निशान
हमीरपुर में जंगल में पेड़ पर लटकी 'मिली' लापता लड़की की लाश: परिजनों ने लगाया रेप के बाद हत्या का आरोप, पुलिस ने 'बताया' सुसाइड, कहा- बॉडी पर नहीं 'मिले' चोट के निशान | फ़ोटो: TVL News

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र में रविवार 11 सितंबर को शंकरपुर गांव से दो किलोमीटर की दूर जंगल में लापता 19 वर्षीय युवती का शव  पेड़ पर लटका हुआ मिला था। आज सोमवार को पुलिस ने बताया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या का कारण हैंगिंग पाया गया साथ ही बॉडी पर किसी भी तरह के कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। वहीं खबरों के मुताबिक परिवारवालों ने लड़की के साथ रेप के बाद हत्या होने की आशंका जताई है|



दरअसल, कुरारा थाना क्षेत्र क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली लड़की 7 सितंबर को लापता हो गई थी। उसकी तलाश करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने 9 सितंबर को कुरारा थाने में लड़की के अपहृत होने की सूचना दी थी। शंकरपुर गांव के रहने वाले सत्येंद्र नाम के युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था| जिसके बाद पुलिस ने सत्येंद्र को हिरासत में लिया था|



11 सितंबर की शाम लड़की का शव जंगल में एक पेड़ पर लटका हुआ मिला | ग्रामीणों ने सूचना लड़की के परिजनों सहित पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस मामले में लड़की के परिवार ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है| परिजनों के मुताबिक लड़की नाबालिग है जबकि पुलिस का कहना है जांच में लड़की की उम्र 19 वर्ष पाई गई है|



पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल ने बताया,'थाना कुरारा में दिनांक 9 सितंबर को सूचना प्राप्त हुई की एक लड़की को एक युवक बहला-फुसलाकर ले गया है जिस के संबंध में थाना कुरारा में धारा 363 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग के जांच के क्रम में दिनांक 11 सितंबर को लड़की का शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया। जिसके संबंध में फील्ड यूनिट एवं अधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। 



पटेल ने बताया,''पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या का कारण हैंगिंग पाया गया साथ ही बॉडी पर किसी भी तरह के कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। एवं प्रारंभिक जांच में लड़की की उम्र डॉक्यूमेंट के अनुसार 19 वर्ष पाई गई है। परिवार जनों द्वारा जिस लड़के के ऊपर आरोप लगाया गया है उसको हिरासत में ले लिया गया हैं पूछताछ की जा रही है। अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित हैं।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।