मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

रायबरेली पुलिस के हत्थे 'चढ़ा' शातिर चोरों का गिरोह: ट्रक से लाखों की दवाइयां चुराने वाले दस चोर गिरफ्तार, छोटा हाथी व तीन बाइक बरामद

रायबरेली: रायबरेली जिले की थाना भदोखर पुलिस ने चलते हुए वाहन से चोरी करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 25 अगस्त को भदोखर थाना क्षेत्र मे आरोपियों ने चलते ट्रक से दवाइयां चुरा ली थी। जिसकी…

रायबरेली पुलिस के हत्थे 'चढ़ा' शातिर चोरों का गिरोह: ट्रक से लाखों की दवाइयां चुराने वाले दस चोर गिरफ्तार, छोटा हाथी व तीन बाइक बरामद
रायबरेली पुलिस के हत्थे 'चढ़ा' शातिर चोरों का गिरोह: ट्रक से लाखों की दवाइयां चुराने वाले दस चोर गिरफ्तार, छोटा हाथी व तीन बाइक बरामद | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली:  रायबरेली जिले की थाना भदोखर पुलिस ने चलते हुए वाहन से चोरी करने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 25 अगस्त को भदोखर थाना क्षेत्र मे आरोपियों ने चलते ट्रक से दवाइयां चुरा ली थी। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू कर दी थी। जिस पर SP ने टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे| आज दिनांक 12 सितम्बर 2022 को भदोखर पुलिस ने 10 आरोपियों को मेरठ जिले से 3 लाख एक हजार रूपए तीन मोटरसाइकिल, और एक छोटा हाथी वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया है।



थाना भदोखर पलिस एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा  मेरठ जिला निवासी 1-आविद पुत्र इदरीश , 2- इस्लाम पुत्र रियाजुद्दीन, 3-आशिफ पुत्र इलियास, 4-सरताज पुत्र सरफराज, 5-रिजवान पुत्र मो0 अकरम, 6-आमिर पुत्र वफाती, 7-यामीन पुत्र मो0 शपिया, 8-तलत हफीज उर्फ जावेद पुत्र हफीजुल्ला, 9-अफजल पत्र इकबाल, 10-अफ्फान पत्र नौसाद को चोरी के 3,01,020 रुपये (चोरी की गयी दवाइयों के बेचने से प्राप्त), 03  मोटरसाइकिल, 01 छोटा हाथी के साथ मेरठ के थाना क्षेत्र के झकरासी बाग से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है|



आरोपियों ने बताया कि दिनाँक 25 अगस्त 2022 को ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ से ट्रक संख्या-यूपी-63 टीओ-0935 मे दवाइयां लोड हो कर जा रही थी, जिसकी रैकी हमारी टीम के लोग लखनऊ से ही कर रहे थे। हम मे से कुछ लोग मोटरसाइकिल से व कुछ लोग छोटा हाथी से थे। प्रिया ढाबा (थाना भदोखर रायबरेली) पर ट्रक रुका, उसमे से हमने तिरपाल काटकर दवाइयां चोरी की थी और छोटा हाथी मे लोड कर ले गये। यह दवाईयां दिलाराम व राकेश कौशिक को मेरठ मे बेच दी, जिससे हमे 3,65,000 रुपये मिले। जो हमारे पास से पैसे बरामद हुये है ये वही पैसे है और बाकी पैसे खर्च हो गये है। 



नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1- आविद पुत्र इदरीश निवासी ग्राम लखीपुरा 24 नं0 गली थाना लिसाड़ी गेट मेरठ। 

2- इस्लाम पुत्र रियाजुद्दीन निवासी तारापुरी 01 नं0 गली थाना लिसाड़ी गेट मेरठ। 

3- आशिफ पुत्र इलियास निवासी मकबरा डिक्की थाना रेलवे रोड़ मेरठ। 

4- सरताज पुत्र सरफराज निवासी तारापुरी 01 नं0 गली थाना लिसाड़ी गेट मेरठ। 

5- रिजवान पुत्र मो0 अकरम निवासी लिसाड़ी रोड थाना लिसाड़ी गेट मेरठ।

 6- आमिर पुत्र वफाती निवासी लिसाड़ी रोड शानदार गार्डन थाना लिसाड़ी गेट मेरठ। 

7- यामीन पुत्र मो0 शपिया निवासी खुशहाल कालोनी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ । 

8- तलत हफीज उर्फ जावेद पुत्र हफीजुल्ला निवासी मोदीपुरम् पावली खास थाना कंकड खेड़ा मेरठ। 

9- अफजल पुत्र इकबाल निवासी तारापुरी थाना लिसाड़ी गेट मेरठ। 

10-अफ्फान पुत्र नौसाद निवासी शानदार गार्डन थाना लिसाड़ी गेट मेरठ।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।