प्रियंका गांधी का हमीरपुर में रोड शो, समर्थकों ने बरसाए फूल; कार के ऊपर बैठकर लोगों का अभिवादन....
हमीरपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हमीरपुर में चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने हमीरपुर की मौदहा विधानसभा में रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी रा…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें9 बार पढ़ा गया
प्रियंका गांधी का हमीरपुर में रोड शो, समर्थकों ने बरसाए फूल; कार के ऊपर बैठकर लोगों का अभिवादन.... | फ़ोटो: TVL News
हमीरपुर: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हमीरपुर में चुनाव प्रचार किया। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधीने हमीरपुर की मौदहा विधानसभा में रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चंदेल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सोमवार को दोपहर करीब 2:15 बजे सड़क मार्ग के माध्यम से वह मौदहा कस्बे में मली कुंआ चौराहा पर पहुंची।
यहां से प्रियंका गांधी व कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी चन्देल के पुत्र अभयराज चन्देल के साथ कार की छत पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए रोड शो की शुरुआत की। जहां कांग्रेस समर्थकों ने उनको ऊपर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया वहीं प्रियंका गांधी ने भी समर्थकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका हौसला बढ़ाने के साथ कांग्रेस के पक्ष में मतदान देने करने की अपील की। रोड शो कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजर कर तहसील मार्ग में आकर समाप्त हुआ।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका सोमवार को जालौन के कालपी में रोड शो करेंगी। वह दोपहर एक बजे रोड शो करने के लिए आलमपुर स्थित ठक्कर बापा इंटर कालेज के पास पहुंचेंगी। यहां से पुराना बस स्टैंड, टरननगंज चौराहा, फुलपावर चौराहा, जुलहटी, हरीगंज, दुर्गा मंदिर में जनसंपर्क करते हुए सर्विस लेन से खानकाह शरीफ जाएंगी, जहां रोड शो समाप्त होगा। इसके अलावा हमीरपुर के मौदहा कस्बा में भी उनका कार्यक्रम है और शाम को कानपुर में भी जनसंपर्क करेंगी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।