मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अखिलेश हर बार चुनाव में नया साथी लाते हैं, चुनाव के बाद धक्का मारकर उसको निकाल देते है: कानपुर में बोले प्रधानमंत्री मोदी

कानपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर गोवा में हिंदू वोट विभाजित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने यह दावा खुले तौर पर किया है| उन्‍होंने कहा, 'चुनाव आयोग को इस बारे में संज्…

अखिलेश हर बार चुनाव में नया साथी लाते हैं, चुनाव के बाद धक्का मारकर उसको निकाल देते है: कानपुर में बोले प्रधानमंत्री मोदी
अखिलेश हर बार चुनाव में नया साथी लाते हैं, चुनाव के बाद धक्का मारकर उसको निकाल देते है: कानपुर में बोले प्रधानमंत्री मोदी | फ़ोटो: TVL News

कानपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर गोवा में हिंदू वोट विभाजित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने यह दावा खुले तौर पर किया है|  उन्‍होंने कहा, 'चुनाव आयोग को इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए| उत्‍तर प्रदेश के कानपुर देहात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,''TMC के एक नेता जो गोवा में पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं उनसे जब सवाल पूछा गया कि यहां आपकी पार्टी का कोई वजूद नहीं है तो आप यहां चुनाव लड़ने क्यों आए हो? उन्होंने कहा कि हमने तो उस पार्टी से इसलिए गठबंधन किया क्योंकि हम गोवा में हिन्दू वोटों को बांटना चाहते हैं| तो आप किसके वोट इकट्ठा करना चाहते हो? मैं गोवा के मतदाताओं को कहना चाहता हूं कि ये मौका इस प्रकार की राजनीति को दफना देने का है। उनके जवाब पर चुनाव आयोग और हिन्दुस्तान के मतदाताओं को गौर करना चाहिए|



कानपुर देहात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,'उत्तर प्रदेश के लोगों ने इन्हें 2014 में हराया, 2017 में हराया, 2019 में हराया और अब 2022 में भी ये घोरपरिवारवादी फिर से हारेंगे। उत्तर प्रदेश में इस बार रंगों वाली होली 10 दिन पहले ही मनाई जाएगी| मोदी ने कहा कि,'हर बार ये लोग चुनाव में नया साथी लेकर आते हैं। नए साथी के कंधे के भरोसे चलने की कोशिश करते हैं। ये हर चुनाव में जिस साथी को लाते हैं, उसको भी धक्का मारकर निकाल देते हैं। जो साथी बदलते हैं, वो आपका साथ देंगे क्या? 



नरेंद्र मोदी ने कहा कि,'''इन लोगों का बस चलता तो कानपुर और कानपुर की तरह ही यूपी के और शहरों में एक मोहल्ला माफियागंज के नाम से बना देंगे| 



मोदी ने कहा कि,''यूपी में दूसरे चरण का जो ट्रेंड आया है, और पहले चरण की जो वोटिंग हुई है, उसने चार बातें बहुत साफ कर दी हैं। पहला- भाजपा की सरकार, योगी जी की सरकार फिर आ रही है, पूरे जोर-शोर से आ रही है| दूसरा- हर जाति के लोग, हर वर्ग के लोग बिना बंटे, गांव के लोग-शहर के लोग बिना बंटे, बिना किसी भ्रम में पड़े, एकजुट होकर अपने यूपी के तेज विकास के लिए वोट कर रहे हैं। तीसरा- हमारी माताओं-बहनों-बेटियों ने बीजेपी की जीत का झंडा खुद उठा लिया है| चौथा- मेरी मुस्लिम बहनें, चुपचाप, बिना किसी शोर-शराबे के, मन बनाकर मोदी को आशीर्वाद देने के लिए घर से निकल रही हैं। हमारी मुस्लिम महिलाएं-बहनें-बेटियां जानती हैं कि जो सुख-दुख में काम आता है, वही अपना होता है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।