मुख्य सामग्री पर जाएँ
22 सितंबर 2026

हरदोई न्यूज़ : विवेकानंद सभागार में हुई पीस कमेटी की बैठक

आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विवेकानंद सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई बैठक में जिलाधिकारी मगला प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी लोग मिल जुल कर त्यौहार मनाएं। अफवाहों से सावधान रहें। होली मिलन स्थल व ईदगाह से…

हरदोई न्यूज़ : विवेकानंद सभागार में हुई पीस कमेटी की बैठक
हरदोई न्यूज़ : विवेकानंद सभागार में हुई पीस कमेटी की बैठक | फ़ोटो: TVL News


आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विवेकानंद सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई  बैठक में जिलाधिकारी मगला प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी लोग मिल जुल कर त्यौहार मनाएं। अफवाहों से सावधान रहें। होली मिलन स्थल व ईदगाह से जुड़ी सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया जाये। नालियों की सफाई कराई जाये। बिजली आपूर्ति निर्बाध रखा जाये। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जाये।बिजली के जर्ज़र पोल व तारों को बदला जाये। जुलूस व होलिका दहन के मार्गो पर सफाई व पेयजल का विशेष ध्यान रखा जाये। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि लाउडस्पीकर के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। रात्रि में लाउडस्पीकर न बजाया जाये।


धार्मिक स्थलों के आस पास अराजक तत्वों का जमावड़ा न लगने दिया जाये। डीजे पर कोई आपत्तिजनक गाना न बजाया जाये।संवेदनशील स्थानों पर पुलिस लगातार मुस्तैद रहे। सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, व धार्मिक प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।