रसखान प्रेक्षागृह हरदोई मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा आज हम सब यहां उत्तर प्रदेश सरकार के सफल आठ वर्ष पूरे होने के अवसर पर एकत्र हुए हैं। बीते आठ वर्षों में हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं।
चाहे गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना हो युवाओं के लिए रोजगार के अवसर हों या महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति अभियान—हर क्षेत्र में सरकार ने नए आयाम स्थापित किए हैं,
प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया गया है, जिससे निवेश बढ़ा है और विकास को गति मिली है। हम ‘डबल इंजन’ की सरकार के तहत हर वर्ग तक लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
जिलाधिकारी कार्यालय में स्वामी विवेकानंद सभागार जहां प्रेस वार्ता मे मीडिया के लोगो ने पूंछे प्रश्न मंत्री ने कहा जल्द ही सरकार मीडिया की सुरछा को लेके सख्त कदम उठाएंगे.
मंत्री नितिन अग्रवाल सरकार आगामी वर्षों में प्रदेश को और अधिक विकसित बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जा रहा है, किसानों के लिए नई योजनाएं लाई जा रही हैं, और युवाओं के लिए नई नौकरियों के अवसर खोले जा रहे हैं,
मंत्री नितिन अग्रवाल बिल्कुल अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पुलिस व्यवस्था को और सशक्त किया जा रहा है। तीन नए आपराधिक कानून लागू किए गए हैं, जिससे न्याय प्रणाली अधिक प्रभावी होगी।
मंत्री ने बताया हरदोई में लगभग 10000 करोड़ का रोजगार टेक्सला कंपनी द्वारा किया जाएगा जिसमे इलेक्ट्रिक कार तैयार की जाएंगी और उस कंपनी मे बहुत युवाओं को नौकरियां रोजगार मिलेंगे.