मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शाहजहापुर न्यूज़ : पत्नी चली गई मायके, पिता ने 4 बच्चों को गंडासा से काट डाला खुद भी कर ली आत्महत्या

उत्तर प्रदेश पिता ने चापड़ से गला काटकर 4 बच्चों की हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव के रहने वाले राजीव (36) का पत्नी से विवाद चल रहा था, इसकी वजह स…

शाहजहापुर न्यूज़ : पत्नी चली गई मायके, पिता ने 4 बच्चों को गंडासा से काट डाला खुद भी कर ली आत्महत्या
शाहजहापुर न्यूज़ : पत्नी चली गई मायके, पिता ने 4 बच्चों को गंडासा से काट डाला खुद भी कर ली आत्महत्या | फ़ोटो: TVL News


उत्तर प्रदेश  पिता ने चापड़ से गला काटकर 4 बच्चों की हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव के रहने वाले राजीव (36) का पत्नी से विवाद चल रहा था, इसकी वजह से पत्नी मायके चली गई थी। इसे लेकर राजीव गुस्से में था, बुधवार की देर रात राजीव ने बच्चों स्मृति (13), कीर्ति (9), प्रगति (7) और ऋषभ (5) का चापड़ से गला काट दिया, इससे चारों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद राजीव ने भी आत्महत्या कर ली थी। एक साल पहले राजीव का एक्सीडेंट हो गया था, उसके सिर में चोट लग गई थी। चोट के कारण वह कभी-कभी अपना मानसिक संतुलन खो बैठता था और काफी गुस्सा करने लगता था। एक दिन पहले ही उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था, इसके बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। राजीव की शादी 14 साल पहले क्रांति से हुई थी, उनके 5 बेटों में राजीव सबसे बड़ा था। सबसे छोटे बेटे अंकित की भी डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है, उसे ब्रेन ट्यूमर था।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।