मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

चुनाव हार रहे घोर-परिवारवादी अब जात-पात के नाम पर जहर फैलाएंगे: हरदोई में PM मोदी

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,' पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाई जाएगी। अगर ऐसा करना है तो उसकी तैयारी मतदान केंद्र…

चुनाव हार रहे घोर-परिवारवादी अब जात-पात के नाम पर जहर फैलाएंगे: हरदोई में PM मोदी
चुनाव हार रहे घोर-परिवारवादी अब जात-पात के नाम पर जहर फैलाएंगे: हरदोई में PM मोदी | फ़ोटो: TVL News

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,' पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाई जाएगी। अगर ऐसा करना है तो उसकी तैयारी मतदान केंद्रों पर करनी होगी।”उन्होंने कहा, “आप याद कीजिए 5 साल पहले माफियावादियों ने उत्तर प्रदेश का क्या हाल बना रखा था। व्यापारी को व्यापार करने में डर लगता था। लोग कहते थे कि दिया बरे घर जल्दी लौट आओ।। हरदोई के लोगों ने देखा है कि कैसे इन लोगों (विपक्ष) ने कट्टा और सत्ता को खुली छूट दी थी|




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि,'चुनाव हार रहे घोर-परिवारवादी अब जात-पात के नाम पर जहर फैलाएंगे। आपको केवल एक ही बात याद रखनी है कि उत्तर प्रदेश का विकास तो देश का विकास। ये वो लोग हैं जो कुर्सी के लिए अपने परिवार से भी लड़ जाते हैं। ये घोर परिवारवादी किसी जाति या समाज के लिए भी नहीं हो सकते|




उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में आपने जिस डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद दिया है, वो किसी एक खानदान की सरकार नहीं है। दिल्ली में भारत की सरकार किसी एक खानदान की सरकार नहीं है। ये गरीब, किसान और नौजवानों की सरकार है| उन्होंने कहा, मुझे याद है कि प्रदेश में बिजली आती थी तो एक ज़माने में ख़बर बनती थी। घर में जैसे कभी मेहमान आते थे, वैसे यहां बिजली आती थी। घोर परिवारवादी बिजली नहीं, बिजली का झटका देने के लिए तैयार बैठे हैं। जिनके काले कारनामे अंधेरे में फलते-फूलते हों, वो कभी प्रदेश को उजाला नहीं दे सकते|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।