मुख्य सामग्री पर जाएँ
27 अगस्त 2026

कोटा में बड़ा हादसा: चंबल नदी में गिरी बारातियों से भरी कार, दूल्हे समेत 9 की मौत; रास्ता भटक कर छोटे पुल पर आ गई थी गाड़ी

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया| कोटा में चंबल नदी में गिरने से एक कार में सवार 9 लोगों की मौत हो गई। ये लोग एक शादी में जा रहे थे। मरने वालों में दूल्हा भी शामिल है।…

कोटा में बड़ा हादसा: चंबल नदी में गिरी बारातियों से भरी कार, दूल्हे समेत 9 की मौत; रास्ता भटक कर छोटे पुल पर आ गई थी गाड़ी
कोटा में बड़ा हादसा: चंबल नदी में गिरी बारातियों से भरी कार, दूल्हे समेत 9 की मौत; रास्ता भटक कर छोटे पुल पर आ गई थी गाड़ी | फ़ोटो: TVL News

कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया| कोटा में चंबल नदी में गिरने से एक कार में सवार 9 लोगों की मौत हो गई। ये लोग एक शादी में जा रहे थे।  मरने वालों में दूल्हा भी शामिल है। कोटा शहर के नयापुरा स्थित चंबल की छोटी पुलिया पर रविवार सुबह यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है| घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया है। 



सवाई माधोपुर  के बरवाड़ा से एक बारात उज्जैन के लिए रवाना हुई थी| बीच रास्ते में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चंबल नदी (Chambal River) की पुलिया से टकराकर नदी में गिर गई| इस हादसे में दूल्हे समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है| दर्द नाक हादसे की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया|



जानकारी के मुताबिक दूल्हा पक्ष के लोग सवाई माधोपुर से सुबह 5.30 बजे उज्जैन बारात ले कर जा रहे थे|  रास्ता भटक कर नयापुरा पुलिया पर कार अनियंत्रित हो कर चंबल नदी में गिर गई| सुबह स्थानीय लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी| पुलिस की गोताखोर टीम ने अब तक 9 शव बरामद कर लिए हैं| सभी शवों को MBS अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है|




एसपी सिटी कोटा केसर सिंह शेखावत ने बताया,''बारात उज्जैन जा रही थी, बस आगे निकल गई ये गाड़ी रास्ता भटक कर छोटे पुल पर आ गई और नियंत्रण से बाहर होकर नदी में गिर गई। 7 शव गाड़ी से और 2 शव रेस्क्यू ऑपरेशन में पानी से बरामद की गई हैं|



बरवाड़ा के रहने वाले अविनाश की शादी उज्जैन में होनी थी। उज्जैन के भैरू नाला इलाके की वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले सुभाष के घर में तीन बेटियों की शादी के लिए मंडप सजा था। मंगल गीत गाए जा रहे थे। तीन-तीन बारातों के स्वागत की तैयारियां हो रही थीं कि तभी ये मनहूस खबर आ गई। अविनाश की शादी परिवार की सबसे छोटी बेटी से तय थी।



दुल्हन के चाचा संदीप क्लोसिया और अन्य रिश्तेदार घटना की सूचना के बाद कोटा पहुंचे। चाचा संदीप क्लोसिया ने बताया कि अविनाश और उनकी भतीजी जया उर्फ गौरी की 6 महीने पहले सगाई हुई थी। घर में एक ही दिन, एक ही मंडप में एक साथ तीन बहनों की शादी होनी थी। जया सबसे छोटी है और जुड़वां है। बाकी दो बारातें मध्यप्रदेश के टाल और श्योपुर से आ रही थीं। अब इतना बड़ा हादसा होने के बाद खुशियों के घर में मातम पसर गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा।



लड़की के चाचा ने बताया कि परिवार के सभी लोग बारात के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन बारात की जगह हादसे की सूचना पहुंची। लड़की को तो यह बताने की हिम्मत ही नहीं है कि उसका होने वाला दूल्हा अब इस दुनिया में नहीं रहा।



 इन लोगों की गई जान

अविनाश वाल्मीकि, दूल्हा, निवासी चौथ का बरवाड़ा

केशव, दूल्हे का भाई, निवासी चौथ का बरवाड़ा

कुशाल, निवासी टोंक फाटक, जयपुर

शुभम, निवासी टोंक फाटक, जयपुर

राहुल, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, जयपुर

रोहित, निवासी टोंक फाटक, जयपुर

विकास, निवासी घाट गेट, जयपुर

मुकेश, निवासी मालवीय नगर, जयपुर

इस्लाम खान, कार चालक, निवासी चौथ का बरवाड़ा






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।