मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 सितंबर 2026

बहू के प्रेमी ने की थी बुजुर्ग की हत्या: प्यार में रोडा बन रहा था ससुर, प्रेमी ने हथोड़ी से सिर पर वार कर मार डाला...फिर पुआल में छिपा दिया शव

हरदोई: हरदोई जिले में तकरीबन 15 रोज पहले हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल लोनार थाना इलाके में एक बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव खेत में पड़ा पाया गया था। परिजन…

बहू के प्रेमी ने की थी बुजुर्ग की हत्या: प्यार में रोडा बन रहा था ससुर, प्रेमी ने हथोड़ी से सिर पर वार कर मार डाला...फिर पुआल में छिपा दिया शव
बहू के प्रेमी ने की थी बुजुर्ग की हत्या: प्यार में रोडा बन रहा था ससुर, प्रेमी ने हथोड़ी से सिर पर वार कर मार डाला...फिर पुआल में छिपा दिया शव | फ़ोटो: TVL News

 हरदोई: हरदोई जिले में तकरीबन 15 रोज पहले हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल लोनार थाना इलाके में एक बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव खेत में पड़ा पाया गया था। परिजनों ने 2 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो वह भी हैरान रह गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बुजुर्ग की हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई थी।



अवैध सबंधों को लेकर हुई इस घटना में कोतवाली लोनार पुलिस ने सुभाष यादव नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। जो बैजना गांव का रहने वाला है। बैजना गांव के रहने वाले मृतक रामप्रकाश यादव का शव बीते 26 फरवरी को गांव के बाहर एक खेत में पड़ा पाया गया था। बुजुर्ग की हत्या करने के बाद उसके शव को पुआल से ढक दिया गया था। घटना के बाद परिजनों ने गांव के ही 2 लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जब पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। हत्या के इस मामले में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले सुभाष यादव के पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, एक तमंचा और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।



पुलिस ने बताया कि ,''26 फरवरी को ग्राम बैजना मे ऋषिपाल के खेत मे पड़े पुआल मे मृतक रामप्रकाश यादव पुत्र स्व0 मुल्ला उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम बैजना थाना लोनार जनपद हरदोई का शव मिला था जो कि 23 फरवरी की शाम से घर से गायब थे। मतक के पुत्र राजेश की सूचना पर बाइस्तवा पंडित नन्हेलाल निवासी ग्राम लोनार हरदोई व 3 अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला पंजीकृत  कर इस सनसनीखेज घटना के अनावरण हेतु थाना लोनार के अतिरिक्त जनपद की सर्विलांस व एसओजी टीम को भी लगाया गया। 



पुलिस ने बताया कि,'''विवेचना के दौराने मुखबिर की सूचना व परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर हत्या के तमाम पहलुओं की जांच की गई तो ये तथ्य प्रकाश में आये कि मुकदमे में नामजद के नाम शक के आधार पर लिखाये गये हैं तथा घटना के कारणों की तलाश के क्रम में किसी रंजिश का होना नही पाया गया। 



पुलिस ने बताया कि ,''' सर्विलांस /स्वाट/ एसओजी टीम व प्रभारी निरीक्षक लोनार मय टीम द्वारा गहनता से छानबीन कर घटना मे वास्तविक अभियुक्त सुभाष यादव पुत्र हरिश्चन्द्र को प्रकाश मे लाया गया। पुलिस ने बताया कि ,'''रविवार शाम, 13 मार्च 2022 को ऐजा मोड़ के पास से अभियुक्त सुभाष यादव को मय नाजायज एक तमंचा 315 बोर मय 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया| 



पूछताछ में अभियुक्त सुभाष यादव ने अपना जुर्म इकबाल करते हुये बताया कि मेरा करीब 3 वर्ष से मृतक की बहू से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी मृतक व मृतक के परिजनों को होने के बाद मृतक की बहू से मिलने जुलने व बात करने पर मुझे मना किया गया और मेरे खिलाफ कार्यवाही की बात कही गई।  यादव ने बताया कि,'' मृतक रामप्रकाश मेरे रास्ते में रोडा बन रहे थे, इसलिये मैंने दिनाँक 23.02.2022 की रात को करीब 08.30 बजे ऋषिपाल के खेत में पडे पुआल के पास हथोड़ी से सिर व शरीर पर कई वार कर हत्या कर दी और शव को पुआल में छिपा दिया। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।