मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हरदोई में बड़ा हादसा: 25 किसानों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा नदी में गिरा, एक शव बरामद; 5 लोगों की तालाश

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा हादसा हो गया है। हरदोई के पाली थाना इलाके में 24-25 किसानों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पुल से गर्रा नदी में गिर गई। हादसे में 20 लोग डूब गए…

हरदोई में बड़ा हादसा: 25 किसानों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा नदी में गिरा, एक शव बरामद; 5 लोगों की तालाश
हरदोई में बड़ा हादसा: 25 किसानों को लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा नदी में गिरा, एक शव बरामद; 5 लोगों की तालाश | फ़ोटो: TVL News

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बड़ा हादसा हो गया है। हरदोई के पाली थाना इलाके में 24-25 किसानों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पुल से गर्रा नदी में गिर गई। हादसे में 20 लोग डूब गए हैं | 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। देर रात (शनिवार/ रविवार रात) ट्रैक्टर चालक मुकेश का शव बरामद किया गया। अभी भी 5 लोगों की NDRF तलाश कर रही है।



किसान पाली निजामपुर पुलिया मंडी से अपनी उपज बेचकर लौट रहे थे। सभी वेगराजपुर के रहने वाले हैं।  हादसा ट्रैक्टर के आगे का बायां पहिया निकलने से हुआ है। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू टीम ने डूबे हुए लोगों में से 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। 



हरदोई DM ने शनिवार/ रविवार बताया,;रात हमें जो जानकारी मिली है उसमें 20 लोगों के गिरने की ही सूचना है। इसमें 14 लोग बच गए हैं और एक शव बरामद हुआ है। 5 लोगों की तालाश जारी है। NDRF, SDRF और PAC की बाढ़ यूनिट यहां लगी हुई है। हमारा प्रयास है अगर कोई अंदर है तो उसे जल्दी से निकाल लें|



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस ट्रैक्टर पर 25 किसान सवार थे, जिनमें से 6 किसान नदी में तैर कर बाहर निकल आए हैं| डूबे लोगों की गोताखोर तलाश कर रहे हैं। घटना शनिवार दोपहर 2-3 बजे की है। 



फिलहाल लापता 6 लोगों की गोताखोर तलाश कर रहे हैं। SDRF और NDRF टीम भी रेस्क्यू करने जुट गई हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं। ट्रैक्टर को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया है। हालांकि ट्रॉली का अभी तक पता नहीं चल पाया है।



 लखनऊ जोन की आईजीपी ने बताया,''स्थानीय पुलिस, एडिशनल एसपी, सीओ तैनात हैं। हमने 14 लोगों को बचाया गया है। 6 लोग अभी भी लापता हैं। ट्रॉली अभी भी पानी में है, लापता लोगों की तलाश जारी है| ...ट्रॉली अभी भी पानी में है लेकिन उसमें कोई फंसा नहीं है|



डीएम अविनाश कुमार ने बताया,''कुछ ग्रामीण अपनी उपज बेचने के लिए पास के बाजार में गए थे। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर असंतुलित होकर नदी में गिर गया। मेडिकल टीम और दमकल की गाड़ियां मौके पर, हम सभी को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं|



हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है।  योगी ने कहा, जनपद हरदोई में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नदी में गिरने की दुर्घटना अत्यंत दुःखद है। अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने तथा प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।