मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

होटल में प्रेमिका के साथ काटा केक....फिर हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर फेंकने ले जा रहा था प्रेमी, पकड़े जाने पर बनायी झूठी कहानी; फिर खुला राज

हरिद्वार: शादी से इन्कार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी है। इस तरह से आठ साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का प्रेमी ने दर्दनाक अंत कर दिया। हरिद्वार जिले के रुड़की में सामने आए इस मामले से हड़कं…

होटल में प्रेमिका के साथ काटा केक....फिर हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर फेंकने ले जा रहा था प्रेमी, पकड़े जाने पर बनायी झूठी कहानी; फिर खुला राज
होटल में प्रेमिका के साथ काटा केक....फिर हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर फेंकने ले जा रहा था प्रेमी, पकड़े जाने पर बनायी झूठी कहानी; फिर खुला राज | फ़ोटो: TVL News

हरिद्वार: शादी से इन्कार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी है। इस तरह से आठ साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का प्रेमी ने दर्दनाक अंत कर दिया। हरिद्वार जिले के रुड़की में सामने आए इस मामले से हड़कंप मच गया। दोनों के बीच करीब आठ साल से प्रेम प्रसंग था। कलियर के होटल से सूटकेस में युवती का शव लेकर फरार होने की कोशिश कर रहे युवक को होटल कर्मचारियों ने पकड़ लिया। युवक का कहना है कि शव उसकी प्रेमिका का है और उसने आत्महत्या की है। 



युवक ने कहा कि,'' हम दोनों में प्रेम संबंध थे। लोगों के तंज से परेशान होकर युवती ने खुद ही जहर खाया है। शव गंगनहर में फेंककर वह भी कूदकर आत्महत्या करने जा रहा था। जबकि युवक की बतायी कहानी झूठी निकली| फिलहाल, आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।



जानकारी के मुताबिक, प्रेमी ने प्रेमिका को जन्मदिन के बहाने कलियर के गेस्ट हाउस में बुलाया। केक काटकर जन्मदिन मनाने के बाद तकिये से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी प्रेमिका पर शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन उसने इनकार कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने हत्या की योजना बना ली थी। वहीं, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि जिस दिन बेटी ने जन्म लिया था, वही उसका आखिरी दिन होगा।  दोनों दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।  शुक्रवार को पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर आरोपित प्रेमी युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।



शुक्रवार को हरिद्वार के एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने कहा,''कलियर के एक होटल से मामला सामने आया जिसमें एक व्यक्ति महिला के शव को सूटकेस में ले जा रहा था। प्रथम दृष्टया ये पता चला है कि दोनों का प्रेम प्रसंग था। व्यक्ति ने महिला को बुलाया और कथित तौर पर हत्या कर दी|



पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब पांच बजे हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी युवक स्कूटी पर एक सूटकेस लेकर मुकर्रबपुर स्थित गेस्ट हाउस में कमरा लेने आया था। कमरे में सूटकेस रखकर वह चला गया। कुछ देर बाद एक युवती को लेकर आया और कमरे में चला गया। रात करीब आठ बजे वह सूटकेस लेकर नीचे उतर रहा था। पसीने में लथपथ देख मैनेजर ने उससे परेशानी पूछी। युवक ने बताया कि पेट में गैस बन रहा है। उसने बीस रुपये देकर मैनेजर से दवा लाने को कहा। 



मैनेजर के जाते ही वह सूटकेस नीचे उतारने लगा। इस बीच गेस्ट हाउस की मालकिन ने सीसीटीवी कैमरे में युवक को इस हालत में देखा तो उसे शक हुआ। उसने मैनेजर को कॉल कर सूटकेस चेक करने की बात कही। मैनेजर दौड़कर आया और युवक से सूटकेस चेक करवाने की बात कही लेकिन उसने इनकार कर दिया। साथ ही वह भागने का प्रयास करने लगा। मैनेजर ने शोर मचाया तो लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें युवती का शव रखा था। सूचना मिलते ही एसओ धर्मेंद्र राठी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।



पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि दोनों का आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोहल्ले के लोगों को इसकी भनक लग गई थी। इसे लेकर वह युवती पर तंज कसते थे जिससे वह परेशान थी। इसे लेकर दोनों ने आत्महत्या करने की ठान ली थी। बताया कि कलियर आने से पहले ही युवती ने जहर खा लिया था। गेस्ट हाउस में पहुंचने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। उसने शव को सूटकेस में बंद किया और गंगनहर में फेंकने जा रहा था। इसके बाद वह भी गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने वाला था।



युवती ने काजल नाम से जमा कराई थी आइडी

पूछताछ में युवक ने अपना नाम गुलबेज निवासी ज्वालापुर बताया है। युवती रमसा मंगलौर की रहने वाली है और बीकाम की छात्रा है। कलियर पुलिस ने होटल में जमा कराई गई युवती की आइडी (पहचान पत्र) खंगाली तो पता चला कि युवती की आइडी फर्जी जमा कराई गई थी। होटल में जो आइडी जमा कराई गई थी, उसके मुताबिक वह आइडी काजल निवासी ज्वालापुर के नाम से थी। जांच में पता चला है कि युवती मंगलौर की रहने वाली है। पुलिस को होटल के बाहर युवक की स्कूटी भी मिली है, इसी स्कूटी पर दोनों होटल पहुंचे थे। पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी की तलाशी ली तो उसके अंदर कुछ नए कपड़े और एक चाकू भी बरामद हुआ है।



बीकाम की छात्रा थी युवती

शुक्रवार को एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि गुरुवार शाम पांच बजे हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी गुलबेज स्कूटी पर अपनी प्रेमिका रमसा निवासी मंगलौर को पिरान कलियर के एक होटल में लेकर आया था। रमसा भगवानपुर क्षेत्र के एक कालेज में बीकाम की छात्रा थी। शादी से इन्कार करने पर गुलबेज ने रमसा की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसका शव एक सूटकेस में लेकर गंगनहर में फेंकने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान शक होने पर होटल के मैनेजर ने सूटकेस खुलवाया, जिसके बाद पूरा मामला सामने आ गया था।


शादी से इन्कार करने पर  युवती की हत्या कर दी थी

रमसा भगवानपुर क्षेत्र के एक कालेज में बीकाम की छात्रा थी। शादी से इन्कार करने पर गुलबेज ने रमसा की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसका शव एक सूटकेस में लेकर गंगनहर में फेंकने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान शक होने पर होटल के मैनेजर ने सूटकेस खुलवाया, जिसके बाद पूरा मामला सामने आ गया था। 



एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि, गुलबेज बात करने के बहाने से युवती को अपने साथ लेकर आया था। इसके बाद दोनों ने साथ लाया गया केक खाया। उसने युवती को शादी के लिए मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो तकिये से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। 


पकड़े जाने पर आरोपित ने बनायी झूठी कहानी

एसपी देहात ने बताया कि आरोपित ने काफी देर तक पुलिस को युवती के आत्महत्या करने की झूठी कहानी सुनाई, लेकिन बाद में वह टूट गया और उसने हत्या की बात कबूली। आरोपित ने पहले ही उसकी हत्या का इरादा कर लिया था। इसलिए वह अपने साथ सूटकेस लेकर आया था। इस मामले में युवती के पिता राशिद की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।