मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

हिमाचल प्रदेश: सोलन से साधुपुल जा रही प्राइवेट बस 'गहरी खाई' में गिरी, ड्राइवर समेत 4 की मौत

सोलन. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बड़ा हादसा हुआ है| सोलन में साधुपुल के पास एक बस हादसा हुआ। हादसे में 4 लोगों की मृत्यु और 2 लोग घायल हुए हैं। बस में चालक व परिचालक समेत कुल 7 लोग सवार थे। एक मह…

हिमाचल प्रदेश: सोलन से साधुपुल जा रही प्राइवेट बस 'गहरी खाई' में गिरी, ड्राइवर समेत 4 की मौत
हिमाचल प्रदेश: सोलन से साधुपुल जा रही प्राइवेट बस 'गहरी खाई' में गिरी, ड्राइवर समेत 4 की मौत | फ़ोटो: TVL News

सोलन. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बड़ा हादसा हुआ है|  सोलन में साधुपुल के पास एक बस हादसा हुआ। हादसे में 4 लोगों की मृत्यु और 2 लोग घायल हुए हैं। बस में चालक व परिचालक समेत कुल 7 लोग सवार थे। एक महिला को कोई चोट नहीं आई। घायलों को कंडाघाट अस्पताल से सोलन अस्पताल रेफर किया गया है| घटना शनिवार सुबह करीब दस बजे की है।



 बताया जा रहा है कि एके ट्रैवल्स की यह बस सोलन से चायल जा रही थी और साधूपुर से कुछ दूर पहले हादसे का शिकार हुई है| सोलन से साधुपुल जा रही निजी बस साधुपुल से दो मोड़ पहले अचानक सड़क से नीचे करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। 



घायलों को कंडाघाट अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल,हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है| लेकिन बस खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए हैं| बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है|




पुलिस जानकारी के अनुसार सोलन से साधुपुल के लिए सवारियां लेकर जा रही निजी बस जब कंडाघाट मार्ग पर साधुपुल के समीप पहुंची तो चालक ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया और बस गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने जब बस गिरते देखी तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोग खुद भी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए। मौके से घायलों को निजी वाहनों में कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक की मौत कंडाघाट अस्पताल लाते समय हो गई। दो अन्य युवकों की मौत आईजीएमसी में हुई|



मृतक और घायलों के नाम

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 28 वर्षीय बस चालक अनीश ठाकुर निवासी रूडा डाकघर तुंदन कंडाघाट, 34 वर्षीय संदीप निवासी थाणा बडोह, 50 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता गांव सिरीनगर कंडाघाट और 30 वर्षीय कुनाल शर्मा पुत्र प्रेमचंद निवासी वाकनाघाट के रूप में हुई है। जबकि घायलों में रामा शंकर निवासी बिहार, रीना निवासी ममलीग शामिल है। 



कंडाघाट एसडीएम डॉ. विकास सूद ने बताया कि वह खुद मौके पर पहुंचे थे। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिवारों को दस-दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राशि प्रदान की है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को कब्जे में लिया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।




हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा,''बहुत दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली कि सोलन में साधुपुल के पास एक दुर्घटना में 3 लोगों की दुखद मौत हुई है। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। सरकार की तरफ से जो मुआवजा दिया जाता है वो उन्हें उपलब्ध करा दिया जाएगा|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।