नई दिल्ली: कांग्रेस ने पार्टी विधायक कुलदीप बिश्नोई को पार्टी के सभी मौज़ूदा पदों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। कुलदीप बिश्नोई ने इससे पहले हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी।
जिससे हरियाणा में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को हार का सामना करना पड़ा है| जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि बिश्नोई पर पार्टी की तरफ से कार्रवाई की जाएगी|
अब कांग्रेस ने पार्टी विधायक कुलदीप बिश्नोई को हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग के लिए पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है| कुलदीप बिश्नोई की विधायकी रद्द कराने के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भी लिखा जाएगा|
हरियाणा में कांग्रेस के 31 विधायक होने के बावजूद पार्टी उम्मीदवार अजय माकन को हार का सामना करना पड़ा| BJP के कृष्णलाल पंवार और कार्तिकेय शर्मा चुनाव जीत गए|
BJP के कृष्णलाल पंवार को 36 वोट मिले, जबकि शर्मा के खाते में प्रथम वरीयता के 23 मत गए और 6.6 वोट बीजेपी से स्थानांतरित होकर आए, जिससे उनके मतों की कुल संख्या 29.6 हो गई। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में माकन को 29 वोट हासिल हुए, लेकिन दूसरी वरीयता का कोई वोट न होने के कारण वह हार गए।