नई दिल्ली: राज्यसभा चुनावों को लेकर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा,''खेल की भावना में सब काम हो जाता है| दरअसल,'जब मनोहर लाल खट्टर से'' 'राज्यसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस अपने विधायकों को राज्य से बाहर ले जाने' पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा,''खेल की भावना में सब काम हो जाता है|
बता दें कि,'छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में हरियाणा कांग्रेस के विधायकों से भरी बसें मेफेयर रिजॉर्ट पहुंची चुकी है। राज्यसभा चुनाव में क्रोस वोटिंग के डर से हरियाणा कांग्रेस ने अपने विधायकों को छत्तीसगढ़ के मेफेयर रिजॉर्ट में शिफ़्ट कर दिया है|
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया, "राज्यसभा चुनाव में जितनी हमारी संख्या बल है उससे ज़्यादा आपको बढ़ाकर देंगे। बीजेपी की सरकार को निर्दलीय विधायक और JJP विधायक समर्थन दे रहे हैं तो बीजेपी उनका ध्यान रखे।"
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा,''BJP-JJP पार्टी में भविष्य बचा नहीं है, हरियाणा से दो सीटों का चुनाव है जिसमें से एक सीट बीजेपी के पक्ष में और दूसरे सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी अजय माकन जीतेंगे|
हुड्डा ने कहा,''कोई विधायक नाराज नहीं हैं, सभी विधायक वहां (छत्तीसगढ़) पहुंचेंगे। मैं बीजेपी को कहना चाहता हूं कि हरियाणा में बीजेपी अपने विधायकों को संभाल कर रखे|