नफरत फैलाने और समाज को बांटने के एजेंडा पर काम कर रही भाजपा: अखिलेश यादव
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यहां अल्पसंख्यक भाइयों सहित सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा के किसी एजेंडा में न फंसकर सन् 2024 के लोकसभा चुनावों में ज्य…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
नफरत फैलाने और समाज को बांटने के एजेंडा पर काम कर रही भाजपा: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यहां अल्पसंख्यक भाइयों सहित सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा के किसी एजेंडा में न फंसकर सन् 2024 के लोकसभा चुनावों में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीतने का लक्ष्य लेकर एकजुट हों। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण किया है और सन् 2022 के विधान सभा चुनावों में अल्पसंख्यक भाइयो ने एकमुश्त समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान किया जिसके लिए उन्हें धन्यवाद।
अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ के डॉ0 लोहिया सभागार में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे जिसकी अध्यक्षता मौलाना इकबाल कादरी राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा तथा संचालन महासचिव मो0 यामीन खान ने किया। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा की बैठक में वक्ताओं नेअखिलेश यादव के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए भरोसा दिलाया कि अल्पसंख्यक पूरी तरह से उनके साथ हैं और रहेगें। आगामी लोकसभा चुनावों में भी उनका समर्थन समाजवादी पार्टी को मिलेगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज देश भाजपा की कुनीतियों के चलते तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई है। अमीर गरीब के बीच असमानता बढ़ी है। मंहगाई भ्रष्टाचार से लोग परेशान है। नोटबन्दी-जीएसटी ने व्यापार चौपट कर दिया है। किसान, नौजवान के हितों की उपेक्षा की जा रही है।
यादव ने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने और समाज को बांटने के एजेंडा पर काम कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। महत्वपूर्ण पदों पर आरएसएस के लोगों केा विठाया जा रहा है। वह देश की गंगा जमुनी संस्कृृति को तोड़ने और आपसी सौहार्द को नष्ट करने में लगी है उसकी इन नीतियों से देश के एक बड़े वर्ग में भय और असुरक्षा की भावना है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक सद्भाव और सबको साथ लेकर विकास के रास्ते पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। अपनी इसी विचारधारा के साथ हम सभी चुनौतियों से निबटेगे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 3 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।