मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

RS Polls Result : हरियाणा की दोनों सीटों पर BJP का कब्जा, कांग्रेस बोलीं-बहुत कम अंतर से अजय माकन हार गए

चंडीगढ़: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं| कांग्रेस कैंडिडेट अजय माकन चुनाव हार गए। BJP के कृष्णलाल पंवार और निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा चुनाव जीत गए| देर रात ढ…

RS Polls Result : हरियाणा की दोनों सीटों पर BJP का कब्जा, कांग्रेस बोलीं-बहुत कम अंतर से अजय माकन हार गए
RS Polls Result : हरियाणा की दोनों सीटों पर BJP का कब्जा, कांग्रेस बोलीं-बहुत कम अंतर से अजय माकन हार गए | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं| कांग्रेस कैंडिडेट अजय माकन चुनाव हार गए। BJP के कृष्णलाल पंवार और निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा चुनाव जीत गए| देर रात ढाई बजे एक वोट के रिजेक्ट होने के बाद भाजपा समर्थित निदर्लीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को भी विजयी घोषित कर दिया गया। 



वोटिंग से लेकर रिजल्ट तक पूरा दिन हाईवोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा चलता रहा। आठ घंटे देर शुरू हुए गिनती के बाद बीजेपी उम्मीवदार कृष्ण लाल पंवार और बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी कार्तिकेय शर्मा वियजी घोषित हुए| जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन 29 वोट पाकर भी चुनाव हार गए|



कांग्रेस के आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई नें पार्टी के एजेंट विवेक बंसल को दिखाकर ही अपना वोट डाला। उन्होंने अजय माकन को वोट देने की बजाय क्रॉस वोट यानी  कि बीजेपी को वोट किया है।  शुक्रवार को हरियाणा की राज्यसभा की दो सीटों पर हुए मतदान में बीजेपी उम्मीदवार को 31 वोट, निर्दलीय उम्मीदवार को 28 और कांग्रेस उम्मीदवार को 29 वोट मिले| 



 हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने कहा,''बहुत कम अंतर से अजय माकन हार गए हैं|



हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित दोनों उम्मीदवारों- भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार और भाजपा-जेजेपी समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को बधाई दी।



हरियाणा से राज्यसभा के लिए चुनाव जीतने के बाद भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार ने कहा,''मैं राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश के नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को ये मौका दिया। मैं सर्व अनुसूचित जाति समाज की तरफ से भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं: 



राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा,'हमारे लिए खुशी की बात है कि भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को चुना है। मैं इनके पक्ष में मतदान करने वाले सभी विधायकों को हृदय से धन्यवाद देता हूं|  



खट्टर ने कहा,''उन्होंने(कुलदीप बिश्नोई) बहुत खुला वोट दिया है, अपनी अंतर आत्मा की आवाज़ से दिया है कोई छुपाकर नहीं दिया। मोदी जी की विचारधारा, उपलब्धियों और नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने ऐसा किया होगा। उन्होंने इस बात की भी चिंता नहीं की है कि कांग्रेस उनके साथ क्या करेगी|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।