मुंबई: महाराष्ट्र में राज्यसभा की 6 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं| राज्यसभा की 6 सीटों के लिए हुई थी शुक्रवार को वोटिंग हुई थी| मतगणना शुक्रवार शाम पांच बजे के बाद होनी थी| लेकिन करीब 10 घंटे की देरी शनिवार तड़के हुई| महाराष्ट्र में 6 सीटों पर आए निर्णय के मुताबिक महाविकास अघाड़ी के 3 और बीजेपी के 3 प्रत्याशियों की जीत हुई है|
छठे सीट को लेकर महाविकास अघाड़ी को झटका लगा| इस सीट पर भाजपा के धनंजय महाडिक ने शिवसेना के संजय पवार को हरा दिया| धनंजय महाडिक को 41.58 और संजय पवार 39.26 वोट मिले| चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा के 3, शिवसेना, NCP और कांग्रेस से एक-एक सांसद बने हैं। आयोग ने शिवसेना के एक विधायक का वोट रद्द कर दिया था।
शिवसेना के संजय राउत को 41, कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी को 44 और एनसीपी के प्रफुल पटेल को 43 वोट मिले| वहीं बीजेपी के पीयूष गोयल को 48 और अनिल बोंडे को 48 मत हासिल हुए|
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा,''हमारे दूसरे उम्मीदवार संजय पवार को पहली वरीयता के सबसे ज्यादा 33 वोट मिले हैं, लेकिन राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया पेचीदा है। दूसरी वरीयता के वोट के आधार पर भाजपा उम्मीदवार को बढ़त मिल गई। हमारा एक वोट अमान्य भी घोषित किया गया|
राज्यसभा चुनाव पर महाराष्ट्र के पूर्व CM और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा,''आज हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है कि महाराष्ट्र में राज्यसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशी चुनकर आए हैं। पीयूष गोयल को सबसे ज्यादा 48 वोट मिली हैं, अनिल बोंडे को भी 48 वोट मिली हैं| हमारे तीसरे प्रत्याशी भी शिवसेना के संजय राउत से ज्यादा वोट लेकर चुनकर आए हैं। भाजपा की ताकत आज हमको देखने को मिली है|
केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा,''जिस कुशलता के साथ पूरी पार्टी एकजुट होकर लगी थी उन्होंने दिखा दिया कि भाजपा को ही प्रदेश में लोगों ने चुना था। फिर एक बार जनता को मौका मिलेगा और जनता भाजपा के साथ खड़ी है|